अपने हिन्दू धर्म आस्था के लिये जेल जाना पड़ा तो उसके लिये भी तैयार है शिव अरोरा विधायक बोले न्यायालय का सम्मान करते है मगर आस्था के केंद्र पर ऐसे भू माफिया के कब्जे यह रुद्रपुर मे किसी सूरत मे नही होने देंगे

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

अपने हिन्दू धर्म आस्था के लिये जेल जाना पड़ा तो उसके लिये भी तैयार है शिव अरोरा
विधायक बोले न्यायालय का सम्मान करते है मगर आस्था के केंद्र पर ऐसे भू माफिया के कब्जे यह रुद्रपुर मे किसी सूरत मे नही होने देंगे

रुद्रपुर। विगत दिनों भू माफिया द्वारा चन्द्रदेव मन्दिर पर कब्जे मामले मे विधायक शिव अरोरा भुर्जी समाज के साथ यथा स्थिति पूर्व की भाति कराने हेतु मौके पर पहुँचे था जहाँ विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप बाद चन्द्रदेव मन्दिर पर पुलिस द्वारा ताला डालकर पूर्व की भाति यथा स्थिति बनवाई गई थी और पूजा अर्चना पूर्व की भाति सुचारु रखी गई।

वही विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा धर्म आस्था के केंद्र चाहे वह मन्दिर,गुरुद्वारा, घाट व धार्मिक गतिविधि जैसे कोई भी आस्था के केंद्र पर उन पर कोई भी भू माफिया कब्जे का ख्याल भी लायेगा तो उसके खिलाफ जिस भी हद तक लड़ाई लड़ने या उसके खिलाफ कार्यवाही के लिये जाना होगा उसके लिये रुद्रपुर का विधायक बिल्कुल तैयार है। यह स्पष्ट माने रुद्रपुर भगवान रूद्र के नाम से जानी जाती है यहाँ भू माफिया के मनसुबे क़ो कामयाब नही होने दिया जायेगा, जहाँ तक बात किच्छा रोड स्थित भुर्जी समाज की आस्था के केंद्र चन्द्रदेव भगवान के मन्दिर है जिसको दशकों से भुर्जी समाज पूजा अर्चना करता आ रहा है ऐसे मे भू माफिया जिनकी छवि पूरे रुद्रपुर मे किसी से छुपी नही है चन्द्रदेव मंदिर जो धर्म आस्था का केंद्र उसको कब्जाने की है,मगर उनको पता नही है रुद्रपुर का विधायक शिव अरोरा है जो धर्म आस्था के विषय मे सदैव मुखर होकर ऐसी धर्म विरोधी ताकतों का सामना करना जानता है उनको मुहतोड़ जवाब देना जानता है । विधायक ने कड़े शब्दों मे कहा धर्म आस्था के लिये अगर जेल भी जाना होगा तो यह शिव अरोरा पीछे नही हटेगा।
वही विधायक शिव अरोरा ने कहा जहाँ तक बात माननीय न्यायालय की है उनका सम्मान हम सदैव करते आये है और जो उनको अवमानना नोटिस जारी हुआ है उसका भी न्यायायिक प्रकिया के माध्यम से जवाब दिया जायेगा और न्यायालय के हर निर्णय का सम्मान करते है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा अभी न्यायालय ने एक पक्ष क़ो सुना है ज़ब भी आगे तारीखों पर सुनवाई होंगी तो हमारे दूसरा पक्ष भुर्जी समाज के लोग भी अपनी बात क़ो मजबूती से रखेंगे जिस पर हमको पूर्ण विश्वास है माननीय न्यायालय समाज की आस्था व दशकों से अपने भगवान की आराधना करने वाले भुर्जी समाज क़ो जरूर न्याय मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने कहा भुर्जी समाज की लड़ाई मे उनका विधायक शिव अरोरा पहले दिन से उनके साथ है और धर्म आस्था कि जहाँ बात आयेगी विधायक शिव अरोरा सदैव आगे खड़ा नजर आयेगा है और भविष्य मे भी आगे ही नजर आएगा।

More From Author

किच्छा निकाय चुनाव में स्ट्रांग रूम को लेकर उठे सवाल, RTI में मांगी CCTV फुटेज राजकुमार ठुकराल ने रिटर्निंग ऑफिसर से मांगी 22 सितम्बर की रात की पूरी रिकॉर्डिंग, प्रत्याशी व मतदान अभिकर्ताओं को स्ट्रांग रूम से बाहर किए जाने का लगाया आरोप

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागार में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

विधायक शिव अरोरा ने रमपुरा मे भव्य श्रीराम बरात का फीता काटकर किया शुभारम्भ,रमपुरा में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, धूमधाम से निकली प्रभु श्रीराम की भव्य बरात बराती बनकर राम बरात में जमकर झूमे विधायक शिव अरोरा

रुद्रपुर – अटल स्मृति शताब्दी वर्ष को लेकर श्री तुलसी माता पूजन दिवस के अवसर पर सार्वजनिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा अमृत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज से प्रारंभ हो गया है जो 31 दिसंबर तक चलेगा।

किच्छा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की 101वीं जयंती के अवसर पर किच्छा विधानसभा में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य वक्ता साकेत अग्रवाल एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने संयुक्त रूप से अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।