रुद्रपुर – अटल स्मृति शताब्दी वर्ष को लेकर  तुलसी माता पूजन दिवस के अवसर पर सार्वजनिक संगीतमय  भागवत कथा अमृत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज से प्रारंभ हो गया है जो  चलेगा।

Spread the love

राजीव कुमार गौड

रुद्रपुर – अटल स्मृति शताब्दी वर्ष को लेकर  तुलसी माता पूजन दिवस के अवसर पर सार्वजनिक संगीतमय  भागवत कथा अमृत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज से प्रारंभ हो गया है जो  चलेगा।

इससे पूर्व आज कलश यात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरी। कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। जिसके यजमान समाज सेवी भारत भूषण चुघ और उनकी धर्मपत्नी कनिका चुघ थे। चुघ ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से जहां वातावरण भक्तिमय हो जाता है वहीं आपसे प्रेम और सोहार्द भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को हमारे धार्मिक रीति रिवाज और संस्कारों से प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके क्योंकि आज की युवा पीढ़ी ही कल का भविष्य है। इसलिए धार्मिक आयोजनों में सभी को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा के उपरांत श्री तुलसी माता पूजन और श्री भागवत कथा प्रारंभ हो जाएगी। आयोजको ने बताया कि  सती चरित्र, भरतोपाख्यान और  सुकदेव महाराज जी के जन्म का वर्णन किया जाएगा।  प्रहलाद चरित्र एवं दान की महत्ता के बारे में बताया जाएगा।  वामन भगवान कथा और  कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।  कृष्ण की बाल लीलाएं और गोवर्धन पूजन कृष्ण रुक्मणी विवाह और  कृष्ण सुदामा मिलन के उपरांत व्यास मंडली की विदाई होगी। उन्होंने बताया की कथा स्थल श्री दुर्गा माता मंदिर  कस्तूरी वाटिका बगवाडा रोड में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पवन लोधी, रामबाबू शर्मा, राम पाराशर, अनुज भट्ट, गुंजन ,आरडी जोशी ,प्रेम सिंह, प्रीती शर्मा, अनुज पंडित ,पिंकी पांडे भीम त्रिपाठी, सजल कुमार  वास्तव, किरण शर्मा, अर्चना भट्ट ,राजलक्ष्मी ,लक्ष्मी चंद बिंदु थापा रिंकी सिंह ,अमृता पांडे, प्रिया सिंह ,मोहिनी बिष्ट,अरुण अग्रवाल बुद्धवती शर्मा अमिता बिष्ट रुचि वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद थे।

More From Author

रूद्रपुर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने वाले पर्यावरण मित्रों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से विशेष पहल की गई। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मित्रों को ग्लूकोज के पैकेट और धूप से बचाव के लिए कैप वितरित की।

रूद्रपुर । ग्राम मकरदंपुर में स्व. हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिपलिया नंबर एक और जाफरपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पिपलिया नंबर एक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाफरपुर को 84 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित करियर मेले में शामिल हुए अनेक प्रतिष्ठित विश्‍वविद्यालय

रुद्रपुर – अटल स्मृति शताब्दी वर्ष को लेकर श्री तुलसी माता पूजन दिवस के अवसर पर सार्वजनिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा अमृत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज से प्रारंभ हो गया है जो 31 दिसंबर तक चलेगा।