

राजीव कुमार गौड
भारतीय जनता पार्टी, जिला उधम सिंह नगर (रुद्रपुर) द्वारा आज अटल स्मृति वर्ष एवं वीर बाल दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला बैठक का आयोजन गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुँचाना तथा वीर बालकों—शहीद साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान का स्मरण करना रहा।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी उधम सिंह नगर राकेश नैनवाल उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन भारतीय राजनीति में मूल्यों, सिद्धांतों और राष्ट्रहित की अनुपम मिसाल है। उनका नेतृत्व, समावेशी सोच और सशक्त भारत की परिकल्पना आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में सह-प्रभारी साकेत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष माननीय कमल जिंदल, रुद्रपुर महापौर माननीय विकास शर्मा, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला मंत्री अजय जोशी एवं दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, पोखरण परमाणु परीक्षण, सड़क एवं आधारभूत ढांचे के विकास तथा भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाने में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों—विशेष रूप से छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह—के अद्भुत साहस, धर्मनिष्ठा एवं राष्ट्र के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान का भावपूर्ण स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अल्प आयु में भी साहिबजादों ने अत्याचार और अन्याय के समक्ष झुकने के बजाय धर्म एवं सत्य की रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर कर मानवता को अमर संदेश दिया।
बैठक के दौरान नव-निर्मित मोर्चों के जिलाध्यक्षों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, इंद्रपाल मान, हिमांशु शुक्ला, शालिनी बोरा, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नत्रपाल मौर्य, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, अक्षय अरोड़ा, मीडिया संयोजक विजय तोमर, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र चौधरी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन गहलौत,
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता सक्सेना,
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बजाज,
अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि रस्तोगी,
अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश कोली,
अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्केंद्र राणा,
अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हारून मलिक,
सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यशाला के अंत में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों एवं वैचारिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं से अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों एवं शहीद साहिबजादों के बलिदान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।
