अतिक्रमण पर सख्ती के बाद व्यापारियों को राहत  चेतावनी के साथ महापौर ने चालान में दी रियायत

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

अतिक्रमण पर सख्ती के बाद व्यापारियों को राहत
चेतावनी के साथ महापौर ने चालान में दी रियायत

रुद्रपुर। नगर निगम की हालिया अतिक्रमण-विरोधी कार्रवाई में बाजार क्षेत्र के कई व्यापारियों पर लगाए गए चालान में व्यापारियों को राहत मिली हैं। गुरुवार को देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील ठुकराल के नेतृत्व में मिले व्यापारियों की गुहार के बाद महापौर विकास शर्मा ने बड़ा निर्णय लिया। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त राजू नवियाल को चालान की धनराशि में रियायत देने के निर्देश जारी किए।

बता दें पिछले दिनों महापौर के निर्देश पर बाजार में सड़क पर अतिक्रमण कर कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। मनमानी करने वाले कई व्यापारियों के पाँच से दस हजार रुपये तक के चालान काटे गये थे। कार्रवाई के बाद बाजार में व्यवस्था तो सुधरी, लेकिन भारी चालान को लेकर व्यापारी चिंतित थे।

नगर निगम में भेंट के दौरान व्यापारियों ने महापौर के समक्ष चालान माफ करने का आग्रह किया। साथ ही बाजार क्षेत्र की समस्याओं को भी विस्तार से रखा। इसमें जगह-जगह डस्टविन लगाने, बिजली की तारों को भूमिगत करने, नालियों के निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग मुख्य रूप से शामिल रही। महापौर ने इन सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

महापौर ने व्यापारियों को फिलहाल चालान में रियायत देने के साथ ही व्यापारियों को कड़े शब्दों में चेताया कि यह अंतिम अवसर है। आगे से यदि किसी दुकान का सामान नाली से बाहर पाया गया, तो चालान के साथ-साथ सामान भी जब्त किया जाएगा। व्यापारियों ने भी आश्वस्त किया कि भविष्य में कोई भी व्यापारी सड़क पर अतिक्रमण नहीं करेगा और उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करे।

महापौर ने बताया कि मुख्य बाजार को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर नगर निगम तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वीर हकीकत राय मार्ग को हाईटेक सुविधाओं से लैस बनाने का प्रोजेक्ट तैयार हो चुका है, और जल्द ही यह शहर का सबसे आकर्षक मार्ग बनेगा। इसी तरह शहर की अन्य प्रमुख सड़कों को भी विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में जहां नाली और फुटपाथ बनना है उसके लिए बजट स्वीकृत किया जा चुका है। इसी माह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुद्रपुर आगमन के दौरान इन विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया जायेगा

महापौर के साथ हुई बैठक में अध्यक्ष सुनील ठुकराल सहित अन्य व्यापारियों ने चालानों में रियायत देने और अन्य विकास कार्यों के प्रति आश्वासन पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षद चिराग कालरा, अमित अरोरा, सन्नी, केवल बत्रा, सुभाष बत्रा, जौम्बी भल्ला, शिवम अनेजा, अक्षित अनेजा, बल्देव ग्रोवर, राहुल छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में हर्टफुलनेस इंस्टिट्यूट की ओर से स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम में योग प्रशिक्षक श्री गौरव त्यागी ने स्टुडेंट्स को दिया योग का प्रशिक्षण

नौ माह में विकास की रफ्तार ने तोड़े पुराने रिकॉर्डः विकास शर्मा  नगर निगम ने नौ माह में किये विधायक निधि से अधिक विकास कार्य  महापौर ने भदईपुरा में सड़क नाली निर्माण का किया शिलान्यास, बारात घर की भी घोषणा