जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के दसवीं कक्षा के छात्र हार्दिक अरोड़ा ने क्रिकेट के क्षेत्र में एक शानदार उपलब्धि हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

‘जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के दसवीं कक्षा के छात्र हार्दिक अरोड़ा ने क्रिकेट के क्षेत्र में एक शानदार उपलब्धि हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

हार्दिक अरोड़ा का प्रतिष्ठित विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए उतराखण्ड राज्य की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन किया गया है।

विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने हार्दिक को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है और आगामी टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ प्रदान की। उन्होंने कहा कि जेसीज पब्लिक स्कूल में उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेलों तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग के लिए प्रोत्साहित किया जाता है तथा विद्यालय प्रबंधन खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएँ प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.डी. शर्मा ने कहा कि हार्दिक की यह उपलब्धि उसकी मेहनत, लगन और खेल भावना का प्रमाण है। सभी को पूर्ण विश्वास है कि वह विजय मर्चेंट ट्रॉफी के दौरान रायपुर (छत्तीसगढ़) में होने वाले अन्तर्राज्यीय क्रिकेट मैंचों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन करेगा। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में हार्दिक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।

ज्ञात हो कि विजय मर्चेंट ट्रॉफी क्रिकेट का एक प्रमुख अंडर-16 टूर्नामेंट है, जिसमें देश भर के समस्त राज्यों की शीर्ष टीमें भाग लेती हैं। हार्दिक का चयन इस टूर्नामेंट में उतराखण्ड का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक विशिष्ट उपलब्धि है।

हार्दिक अरोड़ा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक श्री सुधांशु पंत, प्रधानाचार्य श्री आर.डी. शर्मा, सभी अनुभाग प्रमुखों, विभागाध्यक्षों तथा शिक्षकों ने बधाई दी है।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रूद्रपुर में नवनिर्मित मण्डी भवन की बदहाली एवं आढ़तियों को दुकानों के ब्लॉकों का आवंटन न किए जाने के मामले को लेकर देहरादून में कृषि विभाग के सचिव एसएन पाण्डे से मुलाकात की और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर,  योगेंद्र कुमार सागर के द्वारा  अटल उत्कृष्ट ए ०एन ०झा स्कूल रुद्रपुर में “अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस” के अवसर पर एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया ।