विधायक शिव अरोरा के प्रयास लाये रंग जिला अधिकारी से वार्ता के बाद प्राधिकरण ने संशोधित आदेश किया जारी नजूल, दानपात्र पहले से मकान बनाकर रह रहे 30 हजार परिवारों क़ो बिजली कनेक्शन हेतु मानचित्र स्वीकृत कराने की अनिवार्यता क़ो किया समाप्त

Spread the love

विधायक शिव अरोरा के प्रयास लाये रंग जिला अधिकारी से वार्ता के बाद प्राधिकरण ने संशोधित आदेश किया जारी नजूल, दानपात्र पहले से मकान बनाकर रह रहे 30 हजार परिवारों क़ो बिजली कनेक्शन हेतु मानचित्र स्वीकृत कराने की अनिवार्यता क़ो किया समाप्त

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा अपने तय समय के मुताबिक सोमवार क़ो जिला अधिकारी नितिन भदौरिया से उनके कार्यालय जाकर मुलाक़ात की।
वही शुक्रवार क़ो एसडीओ विद्युत विभाग से हुई नोक झोक के बाद विधायक शिव अरोरा की जिला अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता हुई थी जिसमे जिला अधिकारी ने समाधान निकालने का आश्वाशन दिया था,तो वही तय समय अनुसार सोमवार क़ो विधायक शिव अरोरा ने विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के साथ जिला अधिकारी से मुलाक़ात की।
विधायक शिव अरोरा ने कहा विगत दिनों जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय मे उपाध्यक्ष जय किशन सचिव पंकज उपाध्याय से मुलाक़ात हुई थी जिसमे मेरा बहुत स्पष्ट मत था कि कई दशकों से नजूल, दानपात्र की जमीन पर रह रहे 30 हजार परिवार जिनका अपना नजूल, दानपात्र की का स्वामित्व नही है ऐसे मे वह मानचित्र पास करवा ही नही सकते और इनको मानचित्र स्वीकृत कराने की अनिवार्य से मुक्त किया जाये और प्राधिकरण द्वारा आश्वासत किया था।
मगर शुक्रवार क़ो ज़ब रम्पुरा की महिलाओ क़ो कनेक्शन मिलने मे वही समस्या आने लगी तब मैंने एसडीओ कार्यालय मे अपनी नराजगी व्यक्त की थी क्योकि मै अपनी रुद्रपुर की नजूल दान पात्र पर रहने वाली जनता क़ो ऐसे समस्या मे नही देख सकता और मैंने फ़ोन पर जिला अधिकारी क़ो भी अपनी नारजगी दर्ज करवाई थी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार जो आमजनमानस के हित मे निर्णय लेने के लिये जानी जाती है तो ऐसे मे प्रशासन के आदेश से 30 हजार परिवारों क़ो समस्या का समना करना पढ़े तो यह मेरे विधायक होते व्यवहारिक नही है।

इसलिए विधायक शिव अरोरा ने जिला अधिकारी से वार्ता के दौरान बहुत स्पष्ट कहना था कि नजूल दानपात्र रहने ट्रांजिष्ट कैम्प, शिवनगर, रम्पुरा भादईपुरा, रेशमबाड़ी, दूधियानगर, आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी, खेड़ा, संजयनगर खेड़ा, जगतपुरा, आदर्श कालोनी घास मंडी जैसे अनेको क्षेत्र जहाँ दशकों से हमारे यहाँ निर्धन परिवार निवास कर रहे है इनको प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश जिसमे बिजली कनेक्शन हेतु मानचित्र स्वकृति अनिवार्य है उस अनिवार्यता समाप्त किया जाये जिससे बहुत लम्बे समय से बरसो ने निवासरत जिनके मकान पुराने बने हुऐ है उनको मानचित्र स्वीकृति अनिवार्य समाप्त किया जाये।

वही जिला अधिकारी नितिन भदौरिया ने विधायक शिव अरोरा कि पूरी वार्ता सुनकर स्पष्ट कहा निश्चित रूप से विधायक शिव अरोरा इस गंभीर विषय क़ो लगातार वार्ता चल रही थी उन्होंने कहा विधायक शिव अरोरा की बात सुनकर जिला अधिकारी ने कहा प्राधिकरण द्वारा जारी 28 नम्बर 2025 आदेश क़ो संशोधित करने के प्राधिकरण सचिव क़ो निर्देश दिये और कहा नजूल दानपात्र पर पुराने समय से मकान बनकर रहने वाले लोगो क़ो बिजली कनेक्शन हेतु मानचित्र स्वीकृति की अनिवार्य समाप्त की जाये, उन्होंने विधायक शिव अरोरा का अगले दो घंटे मे संशोधित आदेश जारी करने का भरोसा दिया था और तय समय 5 बजे से पूर्व ही वह संशोधित आदेश जारी हों गया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से यह 30 हजार परिवार जो लम्बे समय से अपना मकान बनाकर दानपात्र व नजूल भूमि पर रह रहे है उनके लिये बहुत बड़ी राहत होंगी।
वही नये मकान बनाने वाले या अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के लिये प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश पूरी की भाती जारी रहेगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा वह रुद्रपुर की जनता के हर समस्या के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहे है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार मे जनता की भावनाओं के अनुरूप ही सदैव कार्य किये है।
निश्चित रूप से संशोधित आदेश जारी होने से नजूल दानपात्र पर पुराने बस लोगो के लिये मानचित्र स्वीकृति की अनिवार्यता समाप्त हुई।

इस दौरान भाजपा मडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, राजकुमार साह, पार्षद पवन राणा निमित्त शर्मा, राजेंद्र राठौर, कैलाश राठौर, राधेश शर्मा, महेंद्र आर्य, महेंद्री शर्मा, मनोज मदान, कमल राणा, गोविन्द राय, पिंटू पाल, दर्शन कोली, राजू कोली, चन्दसेन चंदा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रुद्रपुर के नजूल, दानपत्र और सीलिंग भूमि पर लंबे समय से निवास कर रहे हजारों परिवारों को मालिकाना हक प्रदान करने और उन्हें विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद वर्धन से सचिवालय में भेंट की।

प्रेस नोट 8 दिसंबर, रुद्रपुर रामनगर के पुछड़ी में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाजपा सरकार का पुतला परशुराम चौक, ट्रांजिट कैम्प में फूंका। इस दौरान हुई संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूंजीपतियों और विकास कार्यों के लिए दशकों से काबिज गरीब जनता की जमीनें छीनने का काम कर रही है। पूंजीपतियों के लिए जमीनें छीनने और उनके आशियानों पर बुलडोजर चलाने की नीति ही भाजपा सरकार की मुख्य नीति है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी और तमाम प्रशासन के आला अधिकारी जमीनें छीनने के लिए डेमोग्राफी में बदलाव की रट लगाए हुए हैं। सरकारों का काम जनता को रोजी, रोटी, रोजगार, घर देने का होता है। लेकिन भाजपा सरकार यह सब छीनने में लगी हुई है। गरीब लोग जैसे–तैसे मुश्किल व विपरीत परिस्थितियों में अपना खून –पसीना बेचकर कुछ रुपए जुटाकर अपना घर बनाते है। लेकिन ये सरकार बस्तियां की बस्तियां उजाड़ दे रही है। न्यायालयों के तमाम निर्देशों के बावजूद बिना पुनर्वास व वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला देना ना सिर्फ अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ना है बल्कि मानवता के खिलाफ भी है। वक्ताओं ने कहा कि पुछड़ी में गरीबों के मालिकाना हक और उनकी न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक दर्जन से अधिक नागरिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शासन–प्रशासन के अमानवीय चेहरे को दर्शाता है। प्रदर्शन के माध्यम से संगठनों ने मांग की कि गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही को तुरंत रोका जाए और उनके आशियानों को वैधता प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में रह रहे लोगों को उनकी काबिज जमीन पर मालिकाना हक दिया जाए, साथ ही जिन परिवारों को उजाड़ा है उनके पुनर्वास व मुआवजे की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सीएसटीयू के कॉमरेड मुकुल, क्रालोस के शिवदेव सिंह, भाकपा(माले) के ललित मटियाली ने संबोधित किया। इसके अलावा सी एस टी यू के धीरज जोशी, ऐक्टू की अनिता अन्ना, हरेंद्र सिंह, विजय शर्मा, भूपति रंजन मलिक, ज्ञानचंद, CIE श्रमिक संगठन से डूंगर सिंह, एडविक मजदूर संगठन से राजू सिंह, ऑटो लाइन मजदूर संगठन से जीवन लाल, इंकलाबी मजदूर केंद्र से राजेश आदि शामिल थे। ललित मटियाली