एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व सुरक्षा व्यवस्था के लिए रात्रि में टैंपो व ई-रिक्शा संचालन पर लगाई रोक रात्रि में टैंपो/ई-रिक्शा चलाने के लिए क्षेत्राधिकारी की अनुमति अनिवार्य पूरे जनपद में रात्रि में सघन चेकिंग अभियान चलेगा

Spread the love

राजीव कुमार गौड

एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व सुरक्षा व्यवस्था के लिए रात्रि में टैंपो व ई-रिक्शा संचालन पर लगाई रोक

रात्रि में टैंपो/ई-रिक्शा चलाने के लिए क्षेत्राधिकारी की अनुमति अनिवार्य

पूरे जनपद में रात्रि में सघन चेकिंग अभियान चलेगा

रात्रिकालीन अवधि में टैंपो व ई-रिक्शा के परिचालन पर प्रतिबंध

जन सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और रात्रि में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर काबू पाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा ने रात्रि के समय टैंपो तथा ई-रिक्शा के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। अब बिना अनुमति रात्रि में कोई भी टैंपो या ई-रिक्शा नहीं चलेगा।

CO की अनुमति अनिवार्य, बिना अनुमति होगी कार्रवाई
एसएसपी मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही चालक संबंधित क्षेत्राधिकारी (CO) से पूर्व अनुमति लेकर रात्रि में वाहन चला पाएंगे। बिना अनुमति रात्रि में टैंपो या ई-रिक्शा चलाते पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रात्रि में चलेगा सघन चेकिंग अभियान
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों व यातायात पुलिस को निर्देशित किया है कि रात्रि में पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जाएगा तथा चेकिंग के दौरान विशेष रूप से प्रतिबंधित वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और देर रात संचालित हो रहे वाहनों की गहन जांच सुनिश्चित की जाएगी।

जन सहयोग की अपील
एसएसपी मिश्रा ने जनता से अपील की है, कि पुलिस द्वारा जनहित में उठाए गए इस कदम में सहयोग करें, जिससे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था व सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

More From Author

तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

विरोध करनें पर ड्रग पैडलर करते हैं पत्थरबाजी, गाबा के आह्वाहन पर एकजुट होनें के लिये कमर कसी स्थानीय लोगो नें