कोरे वादे नहीं धरातल पर दिख रहा परिवर्तनः विकास शर्मा  महापौर ने कई वार्डो में किये ताबड़तोड़ शिलान्यास

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

कोरे वादे नहीं धरातल पर दिख रहा परिवर्तनः विकास शर्मा
महापौर ने कई वार्डो में किये ताबड़तोड़ शिलान्यास

रूद्रपुर। नगर के समग्र विकास को गति देने के संकल्प के साथ महापौर विकास शर्मा ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न वार्डों में ताबड़तोड़ शिलान्यास कर करोड़ों रूपये के निर्माण कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर शहरवासियों ने महापौर का जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत कर उत्साहपूर्ण समर्थन जताया। कई स्थानों पर उनके पहुंचने पर “विकास शर्मा जिंदाबाद” और “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद” के नारों से माहौल गुंजायमान हो उठा।

महापौर ने विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए वार्ड 40 में पार्षद वीनू सिंह के साथ सिडकुल मटकोट फार्म स्थित शिव मंदिर परिसर में छठ पूजा घाट निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इसके अलावा महापौर ने वार्ड 11 खेड़ा पहुंचकर जहां पार्षद नीतू राय के साथ श्री दुर्गा मंदिर के निकट क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण कार्यो की नींव रखी। इसी क्रम में वार्ड 23 रम्पुरा में पार्षद अंजलि कोली के साथ सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया गया। वार्ड 21 रम्पुरा में पार्षद गिरीश पाल की उपस्थिति में महापौर ने सलीम डिपो से अनिल कोली के घर तक नाली एवं पुलिया निर्माण का नारियल फोड़कर प्रारम्भ किया। इसके अलावा वार्ड 26 मॉडल कॉलोनी में पार्षद श्रीमती शन्नो के साथ सीसी सड़क निर्माण का कार्य प्रारम्भ कराया गया।

शिलान्यास कार्यक्रमों के दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर में विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में विकास अब कागजों पर नहीं, जमीन पर दिख रहा है। महज आठ माह में अनेक ऐसे कार्य पूरे हुए हैं जो वर्षों से पूरे नहीं हो पाये थे। उन्होंने बताया कि नगर निगम अब केवल सड़क, नाली और सफाई तक सीमित नहीं है। समाज कल्याण, श्रम कार्ड, आधार कार्ड सहित कई जनकल्याणकारी सेवाओं को निगम से जोड़ा गया है। आने वाले समय में और भी कई सरकारी सेवाएं नगर निगम के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। महापौर ने कहा कि सिंह कॉलोनी में पहला आयुष्मान आरोग्य केंद्र शुरू हो चुका है तथा शहर में ऐसे सात और निःशुल्क स्वास्थ्य केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि इससे आम जनता को घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और सरकारी अस्पतालों का भार कम होगा।मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को अब झोला-छाप डॉक्टरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

महापौर ने कहा कि पिछली बोर्ड की बैठक में लिये गये निर्णय को लगभग धरातल पर उतारा जा चुका है। अब तीसरी बोर्ड की बैठक में पारित हुए प्रस्तावों को पूरा करने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम बोर्ड ने इस बार करीब 70 से अधिक कामों को मंजूरी दी है, इनमें कई ऐसे बड़े प्रोजेक्ट हैं जिनसे पूरे शहर की दशा और दिशा बदल जायेगी। महापौर ने कहा नगर निगम में जीरो टॉलरेंस के आधार पर पारदर्शिता से विकास कार्यो को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होनंे सख्त लहजे में कहा कि नगर निगम के कार्यों में कहीं भी लापरवाही और अनियमितता सामने आई तो समबंधित ठेकेदार और अधिकारी कर्मचारियों को बख्शा नहीं जायेगा।

महापौर ने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाना मेरी प्राथमिकता है और इसके लिए दिन रात काम करके नई -नई योजनाओं को तैयार किया जा रहा है। महापौर ने कहा कि उनका एक एक पहल शहर ओर शहर की जनता के लिए समर्पित है। जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए ही वह रोजाना मॉर्निग वॉक के बाद शहर के अलग अलग हिस्सों में जाकर समस्याओं को खुद मौके पर जाकर देख रहे है ं ओर शहर की भलाई के लिए लोगों के सुझाव भी ले रहे हैं। महापौर ने कहा कि शहर में अब जनता के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जायेगी और शहर को अव्यवस्थित और नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जायेगा।

इन कार्यक्रमों में महापौर के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मंडल मंत्री श्रीमति ममता जीना, मंडल कोषाध्यक्ष ललित गोयल, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री स्वाति शर्मा पार्षद एवं पार्षद संघ के अध्यक्ष राजेश जग्गा, पार्षद पवन राणा, पार्षद एम पी मौर्य, पार्षद प्रतिनिधि राजू कोली, पार्षद प्रतिनिधि संतोष गुप्ता,पार्षद गिरीश पाल, पूर्व वाइस चेयरमैन नाथूलाल गुप्ता, पूर्व सभासद हरपाल सिंह, कमल श्रीवास्तव, भाजपा नेता राज कोली,नामित पार्षद राजकुमार कोही , अजय पाल, राकेश दिवाकर, सलीम, रमेश गुप्ता, रवि गुप्ता, कमल, विजेंद्र सागर, जितेंद्र मौर्य जी, मोहित, रोहित पाल ,पार्षद अंजली कोली,पार्षद चंद्रसेन चंदा पार्षद दर्शन कोली,पार्षद वीनू,निवर्तमान नामित पार्षद राजकुमार कोली,यादराम कोली,डॉ0 महेश कोली त्रिलोक कोली रामसेवक कोली,भूरी देवी,चंद्रकली देवी, बिटोला देवी,माया देवी,कांति कोली,लक्ष्मी देवी,निंदा देवी,शिव देवी,सुमित्रा देवी,सुनीता देवी,गायत्री देवी,पूनम देवी,परमानंद,दिनेश कोली,लीलाधर कोली,शंकर कोली,राजेश कोली,ओमपाल कोली,रमेश कोली,हरीश कोली,भगीरथ कोली,भाजयुमो नेता बिट्टू चौहान, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

More From Author

रूद्रपुर। बहुद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड फौजी मटकोटा में सम्पन्न हुए चुनावों में ज्ञान सिंह चौहान एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके पुनः चयन पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल तथा ठाकुर जगदीश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने चौहान का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

विधायक शिव अरोरा ने बागवाला इंटर कॉलेज में विधायकनिधि से स्वीकृत सीसी मार्ग का नारियल फोड़कर किया लोकार्पण

रूद्रपुर अगेंस्ट ड्रग्स की बैठक में बोली मातृशक्ति रविन्द्रनगर में नशे से हो रही घरों की अर्थव्यवस्थायें चौपट