दिनेशपुर। बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति में बुधवार को हरिदासपुर संचालक सीट के लिए मतदान हुए।

Spread the love

राजीव कुमार गौड

दिनेशपुर। बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति में बुधवार को हरिदासपुर संचालक सीट के लिए मतदान हुए।

त्रिकोणीय संघर्ष में ओमपाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवाशीष शील को 32 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। समिति परिसर में बुधवार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चले मतदान में 426 में से 358 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें ओमपाल सिंह को 162 देवाशीष शील को 130 और मंनजोग सिंह को 60 मत प्राप्त हुए। मतगणना के बाद देर शाम को चुनाव अधिकारी सुभाष रैयाल ने ओमपाल सिंह को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। यहां खटोला, चंडीपुर, चितरंजनपुर, जयनगर, दिनेशपुर नगर, रायपुर, नेताजी नगर, बुक्सौरा, मोतीपुर और श्रीरामपुर सीट पर संचालक पहले ही निर्विरोध चुने गए थे।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ा रुख — 08 लाख रुपये से अधिक कीमत के 5000 अवैध इंजेक्शन व 326 बोतल अवैध सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार  पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन मे  प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे थाना ट्राजिट कैम्प पुलिस टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था प्रभावीत करने पर 03 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया गया है।