कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पदभार ग्रहण किया

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पदभार ग्रहण किया

देहरादून/काशीपुर।कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ ही काशीपुर के भी तमाम कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रविवार को निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा ने विधिवत रूप से गोदियाल को कार्यभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने से पहले गणेश गोदियाल दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले थे। इस दौरान संगठनात्मक और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। इसके साथ ही प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है। बता दें कि गोदियाल दूसरी बार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले वह 22 जुलाई 2021 से 10 अप्रैल 2022 तक यह दायित्व निभा चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के दौरान काशीपुर से गये कांग्रेसियों में एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा, काशीपुर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेंद्र सरस्वती, महिला कांग्रेस काशीपुर अध्यक्ष पूजा सिंह, मुशर्रफ हुसैन, मंसूर अली मंसूरी, गौरव चौधरी, सौरभ शर्मा, रियासत अली, परम सिद्धू, कुलदीप ऐरी, गुल्लू माहिगीर, सुंदरलाल पाल, संदीप शर्मा, सुजाता शर्मा, रंजना गुप्ता, पार्षद सरफराज, तौकीर अंसारी, रमनीक सिंह, रवि पपने, शदान इकबाल आदि दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। महानगर काशीपुर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने मोबाइल पर हुई वार्ता में कहा कि श्री गोदियाल के अध्यक्ष बनने से प्रदेश भर के साथ ही काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। काशीपुर से तमाम कांग्रेसी आज देहरादून गये और पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री गोदियाल को बधाई देते हुए उन्हें काशीपुर आने का न्यौता दिया।

More From Author

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप, थीम “खेलोगे तो खिलोगे”, का समापन समारोह हर्ष, उत्साह एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

बिगवाड़ा मंडी मे छोटे फल- सब्जी थोक विक्रेता को हटाये जाने के विषय मे विधायक शिव अरोरा से मिले पीड़ित व्यापारी सौपा ज्ञापन विधायक शिव अरोरा बोले 20 वर्षो से अपनी रोजी रोटी चला रहें फल सब्जी व्यापारीयों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न, उनका व्यापार पहले की भाति रहेगा जारी

आई0जी0 की पहल थाना दिवस बने जनता और पुलिस के बीच भरोसे का पुल। संवेदनशील पुलिसिंग की राह पर—आई0जी0 रिद्धिम अग्रवाल महोदया का जनकेन्द्रित कदम। आई0जी0 की दूरदृष्टि हर थाना बने जनता की सुनवाई और समाधान का केंद्र।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने थाना दिवस पर गदरपुर में की जनसंवाद गोष्ठी   जनसमस्याएँ सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा और नशा उन्मूलन पर भी जागरूक किया