निष्ठावान होने के कारण कांग्रेस अध्यक्ष बनीं अलका पाल : सौरभ शर्मा

Spread the love

निष्ठावान होने के कारण कांग्रेस अध्यक्ष बनीं अलका पाल : सौरभ शर्मा

काशीपुर। पारिवारिक रूप से कांग्रेस की पृष्ठभूमि से जुड़े कर्मठ कांग्रेसी एडवोकेट सौरभ शर्मा ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर श्रीमती अलका पाल को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने एक अच्छा और दूरदर्शी निर्णय लेते हुए एक ऐसे समाज की महिला को आगे किया है, जो पिछड़ा समाज कहलाता है। काशीपुर में लगभग पचास फीसदी आबादी पिछड़ा समाज की है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा ने ओबीसी समाज के व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनाया। इसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने भी ओबीसी समाज को सम्मान देते हुए श्रीमती अलका पाल को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। अलका पाल पार्टी के लिए समर्पित रहने वाली महिला हैं। उन्होंने सदैव पार्टी हित में कार्य किया है। पार्टी हाईकमान द्वारा उत्तराखंड ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों में भी सौंपी गई हर जिम्मेदारी का उन्होंने बखूबी निर्वहन किया है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए हाईकमान ने उन पर भरोसा जताते उन्हें हुए काशीपुर महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। एडवोकेट सौरभ शर्मा ने कहा कि श्रीमती अलका पाल के अध्यक्षीय नेतृत्व में कांग्रेस ने सिर्फ पूरे विश्वास के साथ ओबीसी समाज का वोट अपने पक्ष में करने में सक्षम साबित होगी, बल्कि मातृशक्ति और सर्व समाज का वोट भी उनकी सूझबूझ से हासिल कर आगामी विधानसभा चुनाव में काशीपुर सीट पर अपना परचम लहराएगी।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

सू0 वि0)- जिला सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने कोहरे के सीजन को देखते हुए सड़क के कटो, मोड़, डायवर्जनों पर कैटआई, साइनेज, रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

कुछ लोग अलका पाल का नही कांग्रेस हाईकमान का विरोध कर रहे है…अनुपम शर्मा