काशीपुर नगर क्षेत्र में गाय और सांडों की बढ़ती संख्या से स्थानीय लोगों की बढ़ी दुश्वारियां

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

काशीपुर नगर क्षेत्र में गाय और सांडों की बढ़ती संख्या से स्थानीय लोगों की बढ़ी दुश्वारियां

काशीपुर। नगर क्षेत्र में गाय सांडों की बढ़ती जा रही तादाद आमजन की दुश्वारियां बढ़ा रही है। नगर निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता बताया जा रहा है। यह नजारा मौहल्ला सिंघान स्थित दुर्गा मंदिर के पास का है, जिसका एक सिरा मौहल्ला काजीबाग से भी मिलता है। यहां बेसहारा गोवंश पशुओं के मुख्य मार्ग पर बैठ जाने से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है और मुख्य मार्ग बंद हो गया है। इसके अलावा शहर में इन दिनों मिनी चौराहों और हाइवे के साथ ही गली, मौहल्लों व कालौनियों में सांड और गायों के झुंड घूम रहे हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों के साथ ही महिलाओं और बुजुर्गों में इनका भारी खौफ बताया जा रहा है। लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो रही है, लेकिन नगर निगम इस ओर कतई गंभीर नहीं है। स्थानीय जन प्रशासन से इन गाय, सांडों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग कर रहे हैं। काशीपुर के मौहल्ला कानूनगोयान, लाहौरियान, खालसा, खत्रियान, ओझान, किला आदि विभिन्न मौहल्लों के वाशिंदे इन दिनों आवारा पशुओं के कारण बेहद परेशान हैं।
गलियों में सांड और गायों के झुंड बेखौफ घूमते रहते हैं। इससे लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर लगता है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और महिलाओं व बुजुर्गों को हर पल किसी अनहोनी का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर सांड आपस में लड़ते हैं। इस लड़ाई में लोग घायल हो जाते हैं और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचता है। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से कोई खास कार्रवाई नहीं हो रही है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम महापौर दीपक बाली ने आज एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया है, जनता का कहना है कि उन्हें इस ज्वलंत समस्या का त्वरित संज्ञान लेकर इसका निदान कराना चाहिए।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

रूद्रपुर। शहर में वार्डों में चलाए जा रहे भ्रमण अभियान के तहत महापौर विकास शर्मा बुधवार को वार्ड नंबर दो ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में पैदल भ्रमण करने पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए।

हाई अलर्ट के चलते एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्वयं पहुंचकर की चेकिंग   अधीनस्थों को दिए सख्त दिशा-निर्देश  एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने डी.डी. चौक रुद्रपुर पर स्वयं पहुंचकर चेकिंग की और मौके पर ही अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए।