महापौर ने रम्पुरा क्षेत्र में समस्याओं का लिया जायजा पार्षदों और स्थानीय निवासियों से किया संवाद

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

महापौर ने रम्पुरा क्षेत्र में समस्याओं का लिया जायजा
पार्षदों और स्थानीय निवासियों से किया संवाद

रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने शुक्रवार को रम्पुरा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण कर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय पार्षदों और नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही क्षेत्र को सड़कों, नालियों, और सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी।

सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद महापौर विकास शर्मा अचानक वार्ड नंबर 22 में पार्षद पूनम कोली के निवास पर पहुंचे। महापौर के आगमन की जानकारी मिलते ही वार्ड नंबर 21 के पार्षद गिरीश पाल, वार्ड नंबर 23 के पार्षद प्रतिनिधि राजू कोली, तथा वार्ड नंबर 24 के पार्षद प्रतिनिधि दर्शन कोली सहित अनेक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।

महापौर ने पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों के साथ चाय पर चर्चा की। इसके बाद सभी ने क्षेत्र का भ्रमण कर सड़कों, नालियों, और जल निकासी व्यवस्था की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्षद गिरीश पाल ने बताया कि रम्पुरा क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं, वहीं कई नालियां चोक होने के कारण जल निकासी में समस्या बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने महापौर को पार्कों की दुर्दशा, नाले-नालियों की सफाई, और नियमित स्वच्छता व्यवस्था में आ रही कठिनाइयों से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रम्पुरा क्षेत्र की सड़कों और नालियों के निर्माण कार्यों को शीघ्र प्राथमिकता से प्रारंभ किया जाएगा, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 21 और 22 के पार्कों का सौंदर्यीकरण भी प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने की घोषणा की।

महापौर ने कहा जनता की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। नगर का कोई भी वार्ड विकास से वंचित नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में रुद्रपुर नगर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में 52 विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए थे, जिनमें से अधिकांश कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। जो कार्य शेष हैं, उन्हें भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

महापौर ने कहा कि पिछले लगभग नौ माह में नगर निगम रुद्रपुर ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, और विकास का यह सिलसिला रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने जनता से नगर निगम के प्रयासों में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर के विकास में नागरिकों की सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। निरीक्षण के दौरान पार्षद संघ के अध्यक्ष राजेश जग्गा, पार्षद चिराग कालरा, राजकुमार कोली, राज कोली, संदीप वाल्मीकि समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

रूद्रपुर। राष्ट्र के अमर शहीदों और महान पुरुषों की स्मृति के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी रूद्रपुर में भव्य विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष श्रीमान यशपाल आर्य के निवास स्थान पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया