टुबड़ी पूजा के लिए बनेंगे स्थाई घाटः विकास शर्मा  टुबड़ी पूजा के लिए महापौर ने किया घाटों का निरीक्षण -पूजा के लिए सभी व्यवस्थायें पूर्ण करने के दिये निर्देश

Spread the love

टुबड़ी पूजा के लिए बनेंगे स्थाई घाटः विकास शर्मा
टुबड़ी पूजा के लिए महापौर ने किया घाटों का निरीक्षण
-पूजा के लिए सभी व्यवस्थायें पूर्ण करने के दिये निर्देश

रुद्रपुर। पंजाबी समाज द्वारा मनाए जाने वाले पारंपरिक टुबड़ी पूजा एवं गंगा स्नान महापर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर विकास शर्मा ने नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे के साथ कल्याणी नदी स्थित घाट और फुलसुंगी क्षेत्र के घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम की टीम को पूजा से पूर्व घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि टुबड़ी पूजा पंजाबी समुदाय की आस्था और पारिवारिक एकता से जुड़ा हुआ पर्व है। नगर निगम सभी समुदायों के धार्मिक आयोजनों का सम्मान करता है और किसी भी पर्व की तैयारियों में कमी नहीं आने देगा। उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष टुबड़ी पूजा के लिए स्थायी घाटों का निर्माण कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इससे पहले खत्री अरोड़ा फाउंडेशन और पंजाबी खत्री समाज के प्रतिनिधि मंडल ने महापौर विकास शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। प्रतिनिधियों ने बताया कि टुबड़ी ब्रत पंजाबी समाज की महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखती हैं। संध्या के समय महिलाएं नदी या नहर के घाटों पर जाकर पूजन करती हैं। इस वर्ष 5 अक्टूबर को टुबड़ी ब्रत और गंगा स्नान पर्व एक साथ मनाए जाने हैं। प्रतिनिधि मंडल ने महापौर से अनुरोध किया कि कल्याणी नदी एवं वार्ड नंबर एक फुलसुंगी स्थित नदी-नहर के घाटों की सफाई कर पूजा के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं।

मांग को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने तुरंत नगर आयुक्त और निगम अधिकारियों के साथ दोनों स्थानों का निरीक्षण किया। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पूजा घाटों पर फिलहाल टुबड़ी पूजा के लिए भी सभी व्यवस्थाएं की जाएं जिसमें सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पूजा सामग्री के लिए समुचित स्थान की व्यवस्था शामिल है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी धार्मिक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं, इसलिए नगर निगम हर पर्व को सम्मानपूर्वक मनाने के लिए सहयोग करेगा।

निरीक्षण के दौरान पार्षद चिराग कालरा, पार्षद पवन राणा, जगदीश सुखीजा, पारस चुघ, सचिन गुम्बर सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

सम्मान, सौहार्द और प्रेरणा का क्षण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करतीं आईजी रिद्धिम अग्रवाल कुमाऊँ की धरती पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आगमन, उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण- रिधिम

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत ग्राम बागवाला तहसील रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर में निर्माणाधीन 1872 ई0डब्लू0एस0 आवासों हेतु पंजीकृत लाभार्थियो ंकी ऑनलाइन लाटरी  प्रातः