एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के अभियुक्त गिरफ्तार को किया गिरफ्तार

Spread the love

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी

कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के अभियुक्त गिरफ्तार को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधमसिंहनगर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा  कोतवाली रुद्रपुर पर पंजीकृत मुकदमा FIR नंबर 519/2025
धारा 108 BNS के वांछित अभियुक्त अजय शंकर मिश्रा पुत्र स्वर्गीय राजमणि मिश्रा उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम पनदहां थाना नेहनगर जनपद आजमगढ़ उत्तर प्रदेश हाल निवासी कौशल्या एनक्लेव फेस टू गली नंबर 3 बगवाड़ा थाना रुद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अजय शंकर मिश्रा पुत्र स्वर्गीय राजमणि मिश्रा उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम पनदहां थाना नेहनगर जनपद आजमगढ़ उत्तर प्रदेश हाल निवासी कौशल्या एनक्लेव फेस टू गली नंबर 3 बगवाड़ा थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर

पुलिस टीम
1. उप निरीक्षक मोहन चंद्र जोशी
2. अपर उप निरीक्षक अमित कुमार
3. का.1092 ललित मोहन
4. का.दिलीप कुमार

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी जी का रुद्रपुर में भव्य स्वागत

वांछित आरोपी गिरफ्तार  ट्रांजिट कैम्प पुलिस की बड़ी कार्रवाई