एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख  करीब ₹8 लाख की अफीम के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार थाना गदरपुर पुलिस व एसटीएफ कुमाऊं यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख  करीब ₹8 लाख की अफीम के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

थाना गदरपुर पुलिस व एसटीएफ कुमाऊं यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता

1.902 किलोग्राम शुद्ध अफीम बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर  मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गदरपुर पुलिस ने एसटीएफ कुमाऊं यूनिट के सहयोग से नशे की एक बड़ी खेप बरामद की है।

थाना गदरपुर पुलिस टीम व एसटीएफ कुमाऊं यूनिट द्वारा नवाबगंज रोड, अलखेदवी तिराहे के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक संदिग्ध युवक भवदीप सिंह (उम्र 19 वर्ष) पुत्र मलकीत सिंह निवासी मकान नंबर-160, नवाबगंज थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उ.प्र.) को मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर (UK06BL-3958) पर आते हुए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो पीले पारदर्शी पन्नियों में 1.902 किलोग्राम शुद्ध अफीम (वजन सहित 1.920 किग्रा) बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह यह अफीम पारस अरोड़ा पुत्र बंटी निवासी नवाबगंज, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उ.प्र.) से लेकर आया था और गदरपुर क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने अभियुक्त को उसके अपराध धारा 8/18/60 NDPS Act से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया तथा उसके विरुद्ध थाना गदरपुर पर FIR संख्या 283/2025 पंजीकृत की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामद अफीम की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग ₹8 लाख आंकी गई है

 

गिरफ्तार अभियुक्त
भवदीप सिंह, पुत्र मलकीत सिंह
निवासी मकान संख्या 160, नवाबगंज, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उ.प्र.)
उम्र: 19 वर्ष

बरामदगी का विवरण
कुल 1.902 किलोग्राम अफीम
मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर (स्लेटी ग्रे) UK06BL-3958

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा
नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए हर स्तर पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

पुलिस टीम

थाना गदरपुर पुलिस टीम
1. एसओ श्री जसवीर सिंह चौहान, थानाध्यक्ष गदरपुर
2. उ0नि0 श्री मुकेश मिश्रा, चौकी प्रभारी महतोष
3. का0 65 मोहन भट्ट
4. का0 1312 कुन्दन सिंह

एसटीएफ यूनिट कुमाऊं
1. उ0नि0 श्री विपिन चन्द्र जोशी
2. उ0नि0 श्री विनोद जोशी
3. का0 वीरेंद्र चौहान

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

25वें राज्य स्थापना दिवस पर पंतनगर विश्वविद्यालय में भव्य किसान सम्मेलन का होगा आयोजन।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध कड़ा रुख  05 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिलें और स्मैक बरामद