दीपावली पर कहीं भी, गली मोहल्ले में बिना अनुमति के लगाई गई आतिशबाज़ी की दुकानों को बन्द कर चलान करने के निर्देश क्षेत्रीय प्रशासन व पुलिस को दिए गए

Spread the love

राजीव कुमार गोड

 

दीपावली पर कहीं भी, गली मोहल्ले में बिना अनुमति के लगाई गई आतिशबाज़ी की दुकानों को बन्द कर चलान करने के निर्देश क्षेत्रीय प्रशासन व पुलिस को दिए गए
रूद्रपुर 10 अक्टूबर, 2025 (सू.वि.)- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में बैठक लेते हुए दीपावली पर्व के अवसर पर बिना अनुमति के लगाये जाने वाले अतिशबाजी की दुकानों को रोक लगाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि बिना मानक के पूर्ण किये लगाये जाने वाले आतिशबाजी की दुकानों से आगजनी की खतरा रहता है। इसलिए बाजारो, मोहल्लो का निरीक्षण कर बिना अनुमति के आतिशबाजी के दुकानों को बन्द कराने के निर्देश उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को दिये। उन्होने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि आतिशबाजी की दुकान लगाये जाने हेतु सुरक्षा के मानक पूर्ण करने के उपरांत की अनुमति दी जाये। उन्होने कहा कि यदि कही भी गली, मोहल्लों में बिना अनुमति के पटाखें विक्रय किये जा रहे है तो निरीक्षण कर चालान की कार्यवाही करते हुए बन्द कराया जाय। उन्होने उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील स्तर पर व्यापारियों के साथ बैठक कर आतिशबाजी की दुकानों हेतु अनुमति हेतु अवगत करा दिया जाये।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, ओसी गौरव पाण्डेय उपस्थित थे व सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार वर्चुअल के

More From Author

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप, थीम “खेलोगे तो खिलोगे”, का समापन समारोह हर्ष, उत्साह एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

बिगवाड़ा मंडी मे छोटे फल- सब्जी थोक विक्रेता को हटाये जाने के विषय मे विधायक शिव अरोरा से मिले पीड़ित व्यापारी सौपा ज्ञापन विधायक शिव अरोरा बोले 20 वर्षो से अपनी रोजी रोटी चला रहें फल सब्जी व्यापारीयों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न, उनका व्यापार पहले की भाति रहेगा जारी

गदरपुर।विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को कुमाऊँ केसरी द्वारा देवभूमि आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया है

विधायक शिव अरोरा ने महतोष – मानूनगर – पछियापुर गुरुद्वारा को जाने वाले सीआईएफ फंड से स्वीकृत 4 किलोमीटर मार्ग के निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया