काशीपुर में भगवान बाल्मीकि जी की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकल जा रही है

Spread the love

राजीव कुमार गोड

 

काशीपुर में भगवान बाल्मीकि जी की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकल जा रही है

काशीपुर। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह समिति द्वारा बुधवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा से पूर्व वाल्मीकि सभा भवन में भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना व सत्संग किया गया। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मोहल्ला वाल्मीकि सभा भवन से नगर के मुख्य मार्गों पर भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि व हर-हर वाल्मीकि के नारे गुंजायमान हुए। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के महानगर अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा बतौर विशिष्ट अतिथि शोभायात्रा में शामिल हुए, जिन्हें समिति ने सम्मानित किया।
उन्होंने द ग्रेट महाराष्ट्र बैंड के साथ भगवान वाल्मीकि का चरण वंदन किया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने एक ऐसे ग्रंथ रामायण की रचना की जिसने विश्व को दिव्य ज्योति दी। शोभायात्रा में दर्जनों झांकियों ने भक्तों का मन मोहा और जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। यात्रा में समारोह समिति के अध्यक्ष रवि कुमार वेदी, सचिव महेश वरदान, राजेश सौदा, हर्ष रत्नाकर, हिमांशु गौरव, महेंद्र वेदी, जितेंद्र देवांतक, आरबी सिंह, अजय बन्नू, भास्कर त्यागी, शिवनंदन टांक आदि लोग शामिल रहे। समाचार लिखे जाने तक शोभायात्रा जारी थी, जिसका समापन मौहल्ला महेशपुरा स्थित वाल्मीकि भवन पहुंचने पर देर रात विधिवत किया जाएगा।

More From Author

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप, थीम “खेलोगे तो खिलोगे”, का समापन समारोह हर्ष, उत्साह एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

बिगवाड़ा मंडी मे छोटे फल- सब्जी थोक विक्रेता को हटाये जाने के विषय मे विधायक शिव अरोरा से मिले पीड़ित व्यापारी सौपा ज्ञापन विधायक शिव अरोरा बोले 20 वर्षो से अपनी रोजी रोटी चला रहें फल सब्जी व्यापारीयों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न, उनका व्यापार पहले की भाति रहेगा जारी

देखिए: रुद्रपुर में कहां विधायक शिव अरोरा के पुतले को जूते की माला पहनकर आग के हवाले किया गया, शिव अरोरा मुर्दाबाद के भी जमकर लगे नारे

भगवान वाल्मीकि की शोभा यात्रा का नगर निगम गेट पर हुआ भव्य स्वागत महापौर ने पुष्पवर्षा कर जताई आस्था