वार्ड न. 1,दुर्गा एनक्लेव मे आयोजित माँ भगवती के जागरण मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा ने लिया महामायी का आशीर्वाद

Spread the love

वार्ड न. 1,दुर्गा एनक्लेव मे आयोजित माँ भगवती के जागरण मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा ने लिया महामायी का आशीर्वाद

रुद्रपुर। तीन पानी डाम दुर्गा एनक्लेव मे आयोजित माँ भगवती के विशाल जागरण मे शामिल हुऐ क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने माँ दुर्गा के चरणों मे अपनी हजारी लगाकर समस्त क्षेत्रवासियो के सुख समृद्धि की कामना की।

विधायक शिव अरोरा बोले दुर्गा एंक्लेव में मां भगवती का यह सुंदर दरबार सजाया गया, जहाँ महामाई के गुणगान को सुन धर्म लाभ उठाया।
उन्होंने कहा माँ भगवती की कृपा से जीवन के कष्ट कट जाते है, उनकी कृपा से सामाजिक जीवन को जीने व सेवा भाव की प्रेरणा मिलती है। विधायक शिव अरोरा ने कहा ऐसे धार्मिक आयोजन हमको आत्मबल, समाज को सगठित करने व सनातन संस्कृति को मजबूत बनाते है।
इस अवसर पर दुर्गा एनक्लेववासियो द्वारा विधायक शिव अरोड़ा को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम मे पार्षद पवन राणा, एमपी मौर्य, वीपी सिंह, मनोज ठाकुर, अजीत कुमार, रणजीत बिष्ट, भागीरथ कश्यप, सुनील यादव, गीता शर्मा, उर्मिला मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

More From Author

नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प  शहरी पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष हेमा जोशी ने दिलाई शपथ  कहा- विकास के रुद्रपुर मॉडल की पूरे प्रदेश में हो रही गूंज

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित  महापौर के निर्देश पर नगर निगम का आदेश जारी  उल्लंघन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया आसाम के वन्य जीव कन्वेंशन सेंटर का भ्रमण

महापौर और एमएनए का जोरदार अभिनंदन ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार’ मिलने पर नगर निगम में मना जश्न