विजय दशमी पर्व विभिन्न स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा विधायक ने लोगो से समाज मे छुपी रावण रूपी बुराई को खत्म करने की अपील

राजीव कुमार गोड़

 

विजय दशमी पर्व विभिन्न स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा
विधायक ने लोगो से समाज मे छुपी रावण रूपी बुराई को खत्म करने की अपील

रुद्रपुर। विजय दशमी के पवन अवसर पर जहाँ पुरा देश असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व को मना रहा है,
वही विधायक शिव अरोरा भी रुद्रपुर विधानसभा के अनेको स्थानों पर आयोजित हुऐ रावण दहन कार्यक्रम मे शामिल हुऐ।

उन्होंने खेड़ा स्थित संतोषी माता मंदिर व एलायंस कॉलोनी मे विजय दशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम मे शामिल होकर, बुराई रूपी रावण दहन कार्यक्रम मे शामिल होकर रावण के पुतले को अग्नि को समर्पित कर दशहरे पर्व को मनाया।
विधायक शिव अरोड़ा ने कहा दशहरे का यह पर्व ज़ब श्री राम के लंका पर विजय हासिल कर अपने घर अयोध्या वापस आगमन हुआ था, रावण पर विजय के रूप में दशहरा का पर्व हर वर्ष की भांति हम मानते हैं, मगर हमें समाज में छपी रावण रूपी बुराइयों को भी खत्म करने व उनसे सचेत रहने की आवश्यकता है।
विधायक ने कहा प्रभु श्रीराम की यह अद्धभुत लीला को हमको अपने जीवन मे आत्मसार करने की आवश्यकता है जो बताती है हमको अपने आस पास की बुराइयों से किस प्रकार लड़ना है, राम के बताये सत्य के मार्ग पर चलना है।
विधायक शिव अरोरा ने विजय दशमी पर्व की सभी क्षेत्रवासियो को शुभकामनायें दी ओर प्रभु श्री राम की कृपा यू ही क्षेत्रवासियो पर बनी रहे रुद्रपुर विकास के पथ पर आगे बढ़े ऐसी कामना की।

इस दौरान मुकेश पाल, संतोष पाल, तरुण दत्ता, सुरेश कोली, पिंटू पाल, राजेश डाबर, राजकुमार चौधरी, मनोज मदान, हरनाम चौधरी, राजकुमार मुंजाल, मयंक कक्कड़ आदि लोग मौजूद रहे।

More From Author

त्रिशूल चौक पर टावर पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप; विधायक शिव अरोरा व पुलिस ने संभाला मोर्चा, सूझबुझ से सकुशल नीचे उतरी महिलाविधायक ने महिला से माइक के माध्यम लगातार अपील के बाद , भरोसा देकर टावर से नीचे उतरवाया; हर समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

त्रिशूल चौक पर टावर पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप; विधायक शिव अरोरा व पुलिस ने संभाला मोर्चा, सूझबुझ से सकुशल नीचे उतरी महिलाविधायक ने महिला से माइक के माध्यम लगातार अपील के बाद , भरोसा देकर टावर से नीचे उतरवाया; हर समस्या के समाधान का दिया आश्वासन

रुद्रपुर। रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 05, मुखर्जी नगर में सड़क निर्माण कार्य का महापौर विकास शर्मा ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।

श्री राम रावण का हुआ भीषण युद्ध, रावण का हुआ अंत रावण,कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतलों क दहन से सम्पन्न हुआ विजय दशमी उत्सव