विधायक शिव अरोरा ने संजय नगर खेड़ा मे विधायकनिधि से लगे पीने के पानी के प्याऊ का फीता काटकर शुभारम्भ किया

Spread the love

राजीव कुमार गोड़

 

विधायक शिव अरोरा ने संजय नगर खेड़ा मे विधायकनिधि से लगे पीने के पानी के प्याऊ का फीता काटकर शुभारम्भ किया

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने राहगिरो व आमजन की सुविधा के लिये तीसरे चरण मे संजय नगर खेड़ा मे विधायकनिधि से लगे प्याऊ का फीता काटकर शुभारम्भ कर जनता को समर्पित किया।
इससे पहले विधायक अरोरा ने ट्रांजिष्ट कैम्प थाने के बाहर, डीडी चौक पर प्याऊ लगाने का कार्य किया था।
वही संजय खेड़ा मे प्याऊ लगने से लोगो मे काफ़ी राहत मिलेगी वहाँ आस पास की मार्किट व सब्जी मार्किट व स्थानीय लोगो को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विधायक ने कहा भीषण गर्मी के समय राह पर चलने वाले को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ता था, तो वही जगह जगह प्रमुख स्थानों पर प्याऊ लगने से शुद्ध ठंडे पानी की सुविधा लोगो को मिलेगी।
उन्होंने कहा रोड नाली निर्माण बरसो से होते आ रहे है मगर लोगो को पीने का पानी उपलब्ध कराना मानवीय कार्य है, उन्होंने कहा आगे भी यह कार्य जारी रहेगा ओर अन्य क्षेत्र जहाँ पर प्याऊ की आवश्यकता होंगी वहाँ लगाने का कार्य किया जायेगा।

उद्धघाटन मे भाजपा नेता सुरेश कोली, रोबिन विश्वास, शिव कुमार राय, गोपाल विश्वास, अखिल विश्वास, नंदगोपाल, सपन, भजन राय, राहुल सरकार, तारक हलदार, सपन मंडल, प्रदीप राय आदि लोग मौजूद रहे

More From Author

विधायक शिव अरोरा के जन्मदिवस पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब, रामलीला मैदान भूतबंगला, धर्मनगर , ट्रांजिष्ट केम्प क्षेत्र मे आयोजित हुए जनआशीर्वाद कार्यक्रम में हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएं

नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प  शहरी पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष हेमा जोशी ने दिलाई शपथ  कहा- विकास के रुद्रपुर मॉडल की पूरे प्रदेश में हो रही गूंज

राम के दूत अंगद ने समझाया पर रावण ना माना, युद्ध का हुआ ऐलान लक्ष्मण हुए मूरामर्छित,श्री राम हुए व्याकुल, हनुमान बने संकट मोचन तो जीवित श्रीहुए लक्ष्मण

किच्छा। अग्रवाल सभा किच्छा द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला तथा अग्रवाल सभा के जिला अध्यक्ष महेश मित्तल ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।