बाली का हुआ वध, हनुमान ने की माता सीता की खोज रावण सीता का हुआ संवाद,हनुमान ने उजाड़ डाली रावण की अशोक वाटिका

Spread the love

राजीव कुमार गोड़

 

बाली का हुआ वध, हनुमान ने की माता सीता की खोज
रावण सीता का हुआ संवाद,हनुमान ने उजाड़ डाली रावण की अशोक वाटिका

श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के दसवें दिन प्रभु श्री राम जी की लीला का शुभारंभ गुरु माँ इंटरप्राइज़ेज़ के स्वामी रमेश ढींगड़ा एवं अलायंस सोसाइटी के अध्यक्ष राजकुमार मुंजाल,सीए हरनाम चौधरी,भरत अरोरा,एसके छाबड़ा, सी बी सिंह,राकेश नागपाल द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत रूप से पूजन कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया,उनके साथ टाटा स्टील्स के उत्तराखंड प्रभारी बी एस चोमवाल एवं शेखर जुयाल का सानिध्य भी प्राप्त हुआ

राजकुमार मुंजाल ने प्रभु श्री राम की महिमा का बखान करते हुए कहा कि सनातन धर्म की विरासत को संभालने के लिए रामलीलाओं का मंचन बहुत आवश्यक है इससे हमारी आने वाली पीढ़ी हमारी संस्कृति को समझती है हमें रामलीला का मंचन देखने अवश्य आना चाहिए जिससे कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को अपनी विरासत दे सकें एवं ये परम्पराएँ हमेशा चलती रहें

श्री शिव नाटक क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया

रामलीला के मंचन में बाली का दरबार, सुग्रीव बाली युद्ध, बाली वध,सीता की खोज़, रावण सीता संवाद, हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका को उजाड़ना,अक्षय कुमार वध, मेघनाद द्वारा हनुमान को ब्रहम फंस में बांधना तक की लीला का मंचन किया गया, जिसमें बाली की भूमिका पुष्कर नागपाल, सुग्रीव विशान्त भसीन,तारा आदित्य कुमार ,अंगद आर्यन ग्रोवर,राम गौरव अरोरा,लक्ष्मण रवि कक्कड़,सीता नैतिक तनेजा, रावण नरेश घई ,हनुमान सन्नी कक्कड़, त्रिज्टा की भूमिका आदित्य कुमार ने निभाई

मंच संचालन जॉली कक्कड़ द्वारा किया गया

आज रावण हनुमान संवाद,लंका दहन,विभीषण का निष्कासन एवं कुंभकरण को जगाना तक के लीला का मंचन दिखाया जाएगा

More From Author

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

रूद्रपुर नैनीताल रोड पर एसजीएडी काम्पलेक्स के सामने आखिरकार वही हुआ, जिसका डर लंबे समय से रूद्रपुर में बना हुआ था। दशको से निर्बाध चल रहे यातायात को विगत चार वर्षों पूर्व डिवाइडर बनाकर जबरन रोका गया,

मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचायाः बत्रा  भाजपा की प्रेस वार्ता में 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, जनकल्याण और सुशासन को बताया सरकार की सबसे बड़ी पहचान

रूद्रपुर। छात्र संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

थमने नहीं दी जायेगी विकास की रफ्तारः महापौर रम्पुरा में सीसी रोड, नाली और पुलिया निर्माण का किया शिलान्यास