विधायक शिव अरोरा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Spread the love

राजीव कुमार गोड़

 

विधायक शिव अरोरा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रुद्रपुर। एकांत मानववाद के पुरोधा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने गांधी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं संग माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय करोड़ कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुंज हम सबके अग्रज जिनके दिखाएं रास्ते पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम की अवधारणा के साथ कार्य कर रही है, उनके द्वारा दिए गए अंत्योदय के नारे को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सार्थक करते हुऐ सिद्ध कर के दिखाया है।
विधायक अरोरा ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे,जिन्होंने जनसंघ की की स्थापना की ओर उसके अल्प अवधि हेतु अध्यक्ष भी रहे और आज वह जनसंघ भाजपा रूपी वट वृक्ष के रूप में बहुत बड़ा आकार ले चुकी है, जिसकी 2014 से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चल रही है जो गरीब कल्याण के मंत्र को साकार करते हुए जन सेवा का कार्य करते हुऐ देश को नई दिशा देने का कार्य कर रही है।
तो वहीं देश के अधिकांश राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार अंत्योदय के नारे को साकार करते हुए सरकार की एक-एक योजनाओं को अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर करने का कार्य कर रही है।
विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर कार्यकर्ताओं संग उनकी प्रतिमा पर मालाअर्पण किया व उनको याद करते हुए संकल्प व्यक्त किया कि उनके दिखाएं रास्ते पर भाजपा का एक एक कार्यकर्त्ता समाज हित देश मे कार्य कर रहा है ओर यही दीनदयाल उपाध्याय का सपना था, जिसको पूरा करने का दायित्व एक कार्यकर्ता का है।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अनुभव चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट, पार्षद कैलाश राठौर, राजेंद्र राठौर, बीनू कुमार, गोविन्द राय, गिरीश पाल,सतनाम सिंह, मनोज मदान, महेंद्र आर्य, रेनू जुनेजा, प्रीति धीर, ममता श्रीवास्तव, आरती मौर्य, उर्मिला मिश्रा, मयंक कक्कड़, अनमोल विर्क, अर्पित सिंह, राजीव कामरा, कमल राणा,राज कोली आदि लोग मौजूद रहे।

More From Author

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में काशीपुर एवं जसपुर ब्लॉक की ए0एन0एम0 के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

रूद्रपुर। लालबहादुर शास्त्री यंग क्लब की ओर से ट्रांजिट कैंप फुटबॉल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर किया।

सुन 14 वर्षों का वनवास, मंद मंद मुस्कुराते हुये बोले राम, जो आज्ञा पिताजी महाराज

गांधी पार्क में चला वृहद स्वच्छता अभियान महापौर ने स्कूली बच्चों को बनाया गया निगम का ब्रांड एंबेसडर