सीता जन्म एवं राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का हुआ जन्म ताड़का ने मचाया तांडव,प्रभु राम ने किया राक्षसी का अंत

Spread the love

राजीव कुमार गोड़

 

सीता जन्म एवं राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का हुआ जन्म
ताड़का ने मचाया तांडव,प्रभु राम ने किया राक्षसी का अंत

शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के तीसरे दिन शुभारंभ भा ज पा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी अजय तिवारी एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेश परिहार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया

सुरेश परिहार ने राम भक्तो को संबोधित करते हुए कहा कि रामलीला का मंचन हमारे जीवन में उत्तम जीवन जीने का प्रवाह पैदा करता है, हमे रामलीला के मंचन से सीखना चाहिए कि भगवान के जीवन में भी इतने कष्ट आए परंतु उन्होंने सभी कष्टों का बिना विचलित हुए सामना किया, हमे भी जीवन में राम जी के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए,

अजय तिवारी ने कहा कि हमें प्रभु श्री राम जी के जीवन से सीख लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए तभी हम अपने जीवन को उत्तम बना सकते हैं

शिव नाटक क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं बैज लगाकर सम्मानित किया गया,याद स्वरूप स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया

रामलीला के मंचन में सीता जन्म, राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न जन्म,राक्षसों की खरमस्तियां,ताड़का का तांडव,ताड़का वध,सुबाहु बढ़ तक की लीला का मंचन किया गया, जिसमे जनक की भूमिका सनी घई ,दशरथ गौरव गांधी ,सुमंत पंकज कालरा,,वशिष्ठ पुष्कर नागपाल,विश्वामित्र अवतार सिंह खुराना,ताड़का केशव नारंग,सुबाहु तनिष्क सीकरी ,मारीच चिराग़ जुनेजा ,राम अविरल कक्कड़ एवं लक्ष्मण की भूमिका गुरु खुराना द्वारा की गई
मंच संचालन जॉली कक्कड़ ने किया
आज के मंचन में सीता स्वंबर,रावण वानासुर संवाद,श्री राम द्वारा धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाना ,परशुराम लक्ष्मण संवाद तक की लीला का मंचन किया जाएगा

शिव नाटक क्लब के अध्यक्ष जगदीश सुखीजा ने सभी राम भक्तों से रामलीला के अवलोकन हेतु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निवेदन किया है

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

नगला को लेकर सियासी संग्राम तेज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का विधायक तिलक राज बेहड़ पर पलटवार

हे जालिम तेरा क्या बिगाड़ा, तीर सीने में क्यों तूने मारा..