मोदी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक ताकतः विकास शर्मा धामी सरकार ने उत्तराखंड को दी नई दिशा  रानीखेत में महापौर ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता किया सम्बोधित

Spread the love

राजीव कुमार गोड़

 

मोदी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक ताकतः विकास शर्मा
धामी सरकार ने उत्तराखंड को दी नई दिशा
रानीखेत में महापौर ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता किया सम्बोधित

रानीखेत/रूद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रानीखेत में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ रूद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर महापौर ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत, क्षेत्रा पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों और योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर एक निर्णायक शक्ति के रूप में उभर रहा है, वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं, महिलाओं और किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लेकर राज्य को प्रगति की राह पर अग्रसर किया है।

अपने संबोधन में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि आज भारत दुनिया के लिए सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि एक मॉडल राष्ट्र बन चुका है। चाहे बात हो डिजिटल इंडिया की, स्वच्छ भारत मिशन की, फिट इंडिया मूवमेंट, या वोकल फॉर लोकल की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है। रक्षा क्षेत्र में भारत की साख बढ़ी है। आज हम सिर्फ रक्षा सामग्री के उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्यातक बन चुके हैं। ‘ड्रोन दीदी’, ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम बन रही हैं।

विकास शर्मा ने उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस प्रकार राज्य में यूसीसी लागू करने, भूमाफिया पर नकेल कसने, एंटी ड्रग्स अभियान, और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के ठोस निर्णय लिए हैं, वह सराहनीय हैं। ‘विवरेंट विलेज योजना’ के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। यह केवल योजना नहीं, बल्कि एक सुरक्षा नीति भी है, जो सीमाओं को मजबूत करने का कार्य कर रही है।

महापौर ने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समर्पण और संकल्प का प्रतीक है। हम सबको मिलकर ‘नए भारत’ और ‘नए उत्तराखंड’ के निर्माण में योगदान देना होगा। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हमें यह संकल्प लेना है कि हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और समाज का अंतिम व्यक्ति विकास की मुख्यधारा से जुड़े।

कार्यक्रम के दौरान महापौर ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों को शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। महापौर ने कहा कि जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की असली ताकत ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों में निहित होती है, और इन जनप्रतिनिधियों का सशक्त होना ही सशक्त भारत की नींव है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन मनोहर सिंह बिष्ट ने की। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, जिला महामंत्री ध्यान सिंह नेगी, कार्यक्रम संयोजक रमेश खनायत, मण्डल अध्यक्ष ललित मेहरा, गणेश राम, दीप्ती गोयल, विनोद न्द्र, उमेश पंत, दर्शन ेहरा, प्रदीप बिष्ट, सुरेश फर्त्याल, धीरेन्द्र मठपाल, दीप चद्र तिवारी, विशन सिंह रावत, वीनलिा पंचायत सदस्य वीना बिष्ट, बीना बिष्ट, गंगा सिंह, युगल किशोर आर्या,ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह, रमेश खनायत, राजेन्द्र बिष्ट, रमेश बिष्ट, केस पाण्डेय, बीडीसी सदस्य हरीश सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह, चंदन सिंह बिष्ट, नरेन्द्र सिंह तडियाल, तारा सिंह, जनार्दन पाण्डे, महिपाल किरौला, भुवन सिंह, सुंदर सिंह नेगी, हरीश नेगी, गौरव तिवारी, लक्ष्मण संह, दिनेश चन्द्र तिवारी आदि सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

तीन पानी डाम के पुनर्निर्माण को मिली मुख्यमंत्री की मंजूरी -महापौर विकास शर्मा के आग्रह पर मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल हुआ निर्माण कार्य

 दो दिवसीय अंडर 21 व सीनियर ( बालक / बालिका ) उत्तराखंड राज्य स्तरीय जु-जित्सू प्रतियोगिता का हुआ समापन।