तीन पानी डाम के पुनर्निर्माण को मिली मुख्यमंत्री की मंजूरी -महापौर विकास शर्मा के आग्रह पर मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल हुआ निर्माण कार्य

Spread the love

राजीव कुमार गोड़

 

तीन पानी डाम के पुनर्निर्माण को मिली मुख्यमंत्री की मंजूरी
-महापौर विकास शर्मा के आग्रह पर मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल हुआ निर्माण कार्य

रुद्रपुर। क्षेत्रवासियों के लिए लंबे समय से परेशानी का सबब बने तीन पानी डाम और पुलिया के पुनर्निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। महापौर विकास शर्मा के प्रयासों के फलस्वरूप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण कार्य को अपनी घोषणा में शामिल कर लिया है। जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजकर निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

खटीमा कैंप कार्यालय में महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और रुद्रपुर नगर की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान महापौर ने वार्ड नंबर एक, फुलसुंगा क्षेत्र में स्थित तीन पानी डाम की बदहाल स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि यह डाम पिछले कई वर्षों से जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में है, जिससे बरसात के दौरान जलनिकासी में भारी दिक्कतें आती हैं। परिणामस्वरूप, सड़कों पर जलभराव हो जाता है और आसपास की कॉलोनियों के साथ-साथ कई घरों में भी पानी घुस जाता है।

महापौर ने जानकारी दी कि हाल ही में हुई भारी वर्षा के चलते डाम और पुलिया की हालत और भी बदतर हो चुकी है। वर्तमान में केवल दोपहिया वाहन ही इस पुलिया से गुजर पा रहे हैं, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इस गंभीर समस्या को सुनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उक्त डाम और पुलिया के पुनर्निर्माण कार्य को मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित करने की मंजूरी दी। साथ ही मौके पर मौजूद जिलाधिकारी नितिन भदौरिया को निर्देश दिए कि वे शीघ्र इस कार्य का विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजें, ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।

महापौर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि तीन पानी डाम और पुलिया का पुनर्निर्माण कार्य लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके बनने से हजारों की आबादी को जलभराव जैसी समस्या से मुक्ति मिलेगी और क्षेत्र में यातायात सुगम हो सकेगा।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

इंदिरा कालोनी की रामलीला का हुआ शुभारंभ शुभारंभ बीजेपी नेता प्रीत ग्रोवर और अभिनेता गौरव ने किया

मोदी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक ताकतः विकास शर्मा धामी सरकार ने उत्तराखंड को दी नई दिशा  रानीखेत में महापौर ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता किया सम्बोधित