बदहाल काशीसेपुर स्पोर्ट्स स्टेडियवर्षोंम की जल्द होगी काया कल्प

Spread the love

राजीव कुमार

 

बदहाल काशीसेपुर स्पोर्ट्स स्टेडियवर्षोंम की जल्द होगी काया कल्प

काशीपुर। वर्षों से बदहाल स्पोर्ट्स स्टेडियम की जल्द ही काया पलटने वाली है। यहां ऑलवेदर तरणताल, पावर लिफ्टिंग सेटअप, एथलेटिक ट्रैक, वॉलीबाल कोर्ट, पवेलियन का निर्माण किया जाएगा। कार्यदायी संस्था ने करोड़ों का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
करीब चार दशक बाद स्टेडियम के जीर्णोद्धार होने की कवायद शुरू हो गई है। इसके निर्माण का जिम्मा पेयजल निर्माण निगम को सौंपा गया है। कार्यदायी संस्था ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत प्रस्ताव तैयार कर लिया है। स्टेडियम में पुराने को ध्वस्त कर नया पवेलियन बनेगा। ऑलवेदर तरणताल तैयार किया जाएगा।बॉलीबाल और बास्केटबॉल कोर्ट का भी नव निर्माण होगा। खेल मैदान में एथलेटिक्स ट्रैक और क्रिकेट के लिए पिच तैयार की जाएगी। बैडमिंटन हॉल और बहुउद्देशीय भवन में मरम्मत होगा। इसके अलावा रेस्टोरेंट की सुविधा की जाएगी। इस कार्य में करीब 40-45 करोड़ खर्च का अनुमान है। उल्लेखनीय है कि
स्टेडियम बदहाल स्थिति में है। यहां एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबाल, ताइक्वांडो, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, टेबल टेनिस आदि खेल संचालित होते हैं। देखरेख के अभाव में मुख्य द्वार से लेकर खेल मैदान बदहाल हो चुका है। वर्षों पुराना पवेलियन जर्जर हो चुका है। साधारण तरणताल में समय से प्रशिक्षण नहीं होता है। शौचालय क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं। सफाई तक नहीं होती है। पेयजल तक की खास व्यवस्था नहीं है। अब इसके कायाकल्प की जानकारी मिलने से खेलप्रेमियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
इस संबंध में नगर निगम महापौर दीपक बाली ने बताया कि बैडमिंटन हॉल और स्टेडियम के
निर्माण का जिम्मा कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम को सौंपा गया है। डिजाइन और ड्राइंग तैयार हो चुकी है। संस्था प्रस्ताव तैयार कर शासन में रखेगी। स्टेडियम नए स्वरूप में दिखाई देगा। उधर, स्टेडियम प्रभारी महेश्वर नेगी ने कहा कि इस स्टेडियम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी आते हैं। स्टेडियम के जीर्णोद्धार की आवश्यकता है। बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास योजना के अंतर्गत स्टेडियम का कायाकल्प होना है, इसके जल्द होने के आसार हैं।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

ऊधम सिंह नगर जिले की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों एमपेक्स के सचिवों /कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मेहरोत्रा एंटरप्राइजेज में “असली हीरो मीट” का शानदार आयोजन किया गया