किच्छा :- ग्राम तुर्कागौरी में पिछले 60 वर्षों से आबादी भूमि पर निवास कर रहे ग्रामीणों को भूमि की श्रेणी में बदलाव कर स्वामित्व दिलाने के संबंध में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में ग्राम प्रधान नन्दलाल यादव के साथ ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी गौरव पांडे से मिला और भूमि की श्रेणी में बदलाव कर स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को अधिकार देने की मांग की

Spread the love

राजीव कुमार

 

किच्छा :- ग्राम तुर्कागौरी में पिछले 60 वर्षों से आबादी भूमि पर निवास कर रहे ग्रामीणों को भूमि की श्रेणी में बदलाव कर स्वामित्व दिलाने के संबंध में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में ग्राम प्रधान नन्दलाल यादव के साथ ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी गौरव पांडे से मिला और भूमि की श्रेणी में बदलाव कर स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को अधिकार देने की मांग की।

ग्राम प्रधान नंदलाल यादव ने बताया कि ग्रामसभा में लगभग 60 वर्षों से 200 से अधिक परिवार सामूहिक आबादी में निवासरत हैं। गांव में सभी लोगों के पक्के मकान हैं, जिनमें अधिकांश को इंदिरा आवास का लाभ मिला है। इसके साथ ही गांव में एक प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल, दो आंगनबाड़ी केंद्र, एक प्राथमिक उप-स्वास्थ्य केंद्र, एक पशु चिकित्सा केंद्र, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की पाइपलाइन और टंकी, तथा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान जैसी सुविधाएं वर्षों से उपलब्ध हैं। गांव की अधिकांश सड़कें भी पक्की सीसी रोड हैं जो ग्राम पंचायत एवं राज्य सरकार की योजनाओं के तहत बनी हैं।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि भू-अभिलेखों में ग्राम की आबादी की भूमि को अभी तक उचित श्रेणी में दर्ज नहीं किया गया है, जिसके चलते ग्रामीण स्वामित्व योजना के लाभ से वंचित हैं।उपजिलाधिकारी गौरव पांडे से कहा कि राजस्व अभिलेखों में आवश्यक संशोधन कर पात्र लोगों को स्वामित्व का अधिकार दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें।
उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान नन्द लाल यादव, धीरज अग्रवाल, बालकृष्ण यादव, विनोद गौतम, मुकेश पासवान, अमित सक्सेना, जतिन अग्रवाल, रामप्रवेश राय, दीपक, संदीप गुप्ता, सर्वेश कुमार सक्सेना, रामप्रवेश, कन्हैया यादव, उमर पाल समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

दिनेशपुर। उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए देवघर सत्संग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

ऊधम सिंह नगर जिले की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों एमपेक्स के सचिवों /कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न