विधायक शिव अरोरा ने आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी मे विधायकनिधि से स्वीकृत दुर्गा मन्दिर मे सौंदर्यकरण कार्य का किया लोकार्पण विधायक बोले विकास कार्यों मे नही आने दी जायेगी कोई कमी

Spread the love

विधायक शिव अरोरा ने आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी मे विधायकनिधि से स्वीकृत दुर्गा मन्दिर मे सौंदर्यकरण कार्य का किया लोकार्पण
विधायक बोले विकास कार्यों मे नही आने दी जायेगी कोई कमी

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी के दुर्गा मन्दिर मे विधायकनिधि से स्वीकृत सौंदर्यकरण कार्य का नारियल फोड़कर किया लोकार्पण।
विधायक शिव अरोरा लगतार क्षेत्र के भ्रमण पर है, जो एक के बाद एक विकास कार्यों को जनता को समर्पित करते जा रहे है, वही बंगाली कॉलोनी के दुर्गा मन्दिर जहाँ अनेको धार्मिक समाजिक कार्यक्रम होते है उसके प्रांगण के सौंदर्यकरण हेतु काफ़ी समय से मांग चली आ रही थी, जिसको विधायकनिधि के माध्यम से कराने का कार्य किया गया है, उन्होंने कहा क्षेत्र मे विकास कार्य तेज गति से चल रहे है तो वही बरसात थमने के बाद कई बड़े कार्य, रोड निर्माण का भी कार्य आरम्भ होगा, साथ ही त्यौहार आने को है तो मुख्य बाजार मे सड़के बनाने का कार्य आरम्भ होने वाला है जो दशहरा से पहले बनकर तैयार हो जायेगी, वही महतोष मानूनगर मार्ग जो काफ़ी खराब स्थिति मे था उसका भी टेंडर प्रकिया पूर्ण करते हुऐ अब आने वाले समय मे कार्य आरम्भ होने वाला है, ऐसे अनेको कार्य विधानसभा रुद्रपुर मे गतिमान है विकास कार्यों मे कोई कमी नही है। विधायक बोले प्रदेश की धामी सरकार के नेतृत्व मे रुद्रपुर के विकास को नई रफ्तार मिली है जिसके चलते अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी सरकार की योजना का लाभ मिल पा रहा है, जनता भी इस बात को बखूबी समझ रही है कि विधायक शिव अरोरा जो कार्य बोलता है वह कर के दिखाता है, वही पूर्व मे झूठी घोषणाओ से जनता का विश्वास उठ गया था, मगर अब विकास कार्य पूरी प्रमाणिकता के साथ धरातल पर नजर आ रहे हैं।

इस दौरान पार्षद सरो राय, गोविन्द राय, डॉ ईश्वर मलिक, गणेश सरकार, रंजीत मिस्त्री, परिमल राय, निर्मल हलदार, ककन मिस्त्री, रेनू जुनेजा,सुकांत कुमार, सरोज राय, गुंधर गुह, सुशांत हलदार, डंम्पी चोपडा, मयंक कक्कड़, सतनाम सिंह, अनमोल विर्क, मोहित चड्डा,किशन राय, पवित्र राय, विश्वजीत मजूमदार, पंकज राय, शंकर सरकार प्रेम सरकार, विकास मंडल, श्याम सरकार, सुनील राय, गोपाल मजूमदार, सुजीत हलदार, जीतेन्द्र राय, अशोक राय, विष्णु, मुकेश मालाकार, सचिन राय आदि लोग मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

विधायक शिव अरोरा ने आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी मे विधायकनिधि से स्वीकृत दुर्गा मन्दिर मे सौंदर्यकरण कार्य का किया लोकार्पण

विधायक शिव अरोरा ने इंद्रा कॉलोनी रामलीला मैदान मे सौंदर्यकरण कार्य का नारियल फोड़कर किया लोकार्पण