चौड़ीकरण सौंदर्यकरण से इंद्रा चौक- डीडी चौक की बदलेगी तस्वीर, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया निर्माण कार्य का शुभारम्भ विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

Spread the love

राजीव कुमार

 

चौड़ीकरण सौंदर्यकरण से इंद्रा चौक- डीडी चौक की बदलेगी तस्वीर, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया निर्माण कार्य का शुभारम्भ
विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रुद्रपुर। इंद्रा चौक से डीडी चौक चौड़ीकरण सौंदर्यकरण कार्य का शुभारम्भ विधायक शिव अरोरा ने विधिवत नारियल फोड़कर फीता काटकर किया।
विधायक शिव अरोरा ने मई 2023 के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंद्रा चौक से डीडी चौक व डीडी चौक से अटरिया मोड़ तक चौड़ीकरण सौंदर्यकरण के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल कर उसमे 35 करोड़ की धनराशि जारी की थी। जिसके पहले चरण मे 8. 13 करोड़ की लागत से इंद्रा चौक डीडी चौक सौंदर्य करण के कार्य का शुभारम्भ विधायक शिव अरोरा द्वारा किया जिसके निर्माण होने के बाद से जाम फ्री डीडी चौक इंद्रा चौक नजर आएंगे, तो वही घंटो लगने वाले जाम से निजाद की दिशा मे यह कार्य मील का पत्थर साबित होगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा महज 3.50 साल के कार्यकाल मे इतने कार्य धरातल पर आना यह उनके द्वारा ईमानदारी से किये गये प्रयास का परिणाम है, उन्होंने कहा अभी पहले चरण मे जिला विकास प्राधिकरण जो इस प्रोजेक्ट की कार्यदायी संस्था है उनके द्वारा पहले चरण का कार्य किया जा रहा है तो वही दूसरे चरण मे डीडी चौक से अटरिया मोड़ तक चौड़ीकरण सौंदर्यकरण से बदलेगी एनएच 87 की तस्वीर ओर रुद्रपुर शहर पहले से सुन्दर व्यवस्थित नजर आयेगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा झूठी घोषणा से कभी जनता का दिल नही जीता जा सकता, कार्यों को धरातल पर उतरना पड़ता है.
विधायक शिव अरोरा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह का विशेष आभार जताया जिन्होंने विधायक के निवेदन पर यह चौड़ीकरण की सौगात रुद्रपुर क्षेत्र को दी है, उन्होंने सांसद अजय भट्ट का भी आभार जताया जिनका सहयोग विकास कार्यों को आगे बढ़ाने मे उनको मिलता रहता है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा मेडिकल कॉलेज से लेकर रिंग रोड, केंद्रीय विद्यालय के साथ साथ मोदी मैदान मे स्टेडियम जिसकी डीपीआर बनकर तैयार होने वाली, तो इंटर कॉलेज प्रस्ताव अपने अंतिम चरण मे उसको भी जल्द धरातल पर उतराने का कार्य किया जायेगा।
विधायक शिव अरोरा ने इंद्रा चौक चौड़ीकरण सौंदर्यकरण कार्य जिसका शिलान्यास गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पहले ही हो गया आज कार्य आरम्भ हुआ है इसके लिये सभी रुद्रपुरवासियो को शुभकामनायें दी।

इस दौरान जिला महामंत्री तरुण दत्ता, सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, राजकुमार साह, फरजाना बेगम, अशोक बजाज, अनुभव चौधरी,रश्मि रस्तोगी,जगदीश विश्वास, सुनील ठुकराल, मुकेश पाल, धीरेश गुप्ता, गुरबाज दुमरा, संदीप राव, कमल पाल, रोबिन विश्वास, डी के गंगवार, शंकर विश्वास, राधेश शर्मा, उमेश पासरीचा, सतनाम सिंह, कुलदीप सिंह, नरेश उप्रेती, संजीव अरोरा, प्रीति धीर, विकास सागर, जीतेन्द्र संधू, प्रमोद मित्तल, मोर सिंह, मुकेश रस्तोगी, बिट्टू शर्मा, पवन राणा, सचिन मुंजाल, सुनील वाल्मीकि, शालनी बोरा, मयंक कक्कड़, सुनील यादव, किरन विर्क,रजनी रावत, आशा मुंजाल, महेश कोली, नवीन पाण्डेय, संतोष गुप्ता, चन्द्रसेन चंदा, मनोज मदान, नमन चावला, विक्की वाल्मीकि, हरीश भट्ट, मनदीप वर्मा, विक्की घई, मनोज छाबड़ा, जीतेन्द्र चौहान, नन्दलाल शर्मा, ममता श्रीवास्तव, प्रदीप राठौर, कैलाश राठौर, रचित सिंह, डंम्पी चौपड़ा,जगदीप भाटिया, विष्णु कुमार, बीनू कुमार, मोहित सोनकर,

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा देहरादून में आयोजित पुलिस खेल प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित। ऊधम सिंह नगर पुलिस के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण सहित 7 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

पंतनगर विश्वविद्यालय की उपलब्धिया राष्ट्रनिर्माण की नींव : विकास शर्मा पंत जयंती समारोह में महापौर विकास शर्मा ने पं. गोविंद बल्लभ पंत को किया भावपूर्ण नमन