मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन के बाद पत्रकार वार्ता की

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन के बाद पत्रकार वार्ता की

काशीपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीती शाम रामनगर रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि काशीपुर एक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक नगर है तथा यहां से प्रबुद्धजन संवाद की शुरुआत होना विशेष महत्व रखता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि डॉक्टरों, इंजीनियरों, उद्योग जगत, व्यापारी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने सम्मेलन में अपने विचार साझा किए, जिससे शासन और प्रशासन को नीतियां बनाने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद राज्य के अन्य हिस्सों में भी आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को आशीर्वाद और समर्थन दिया है। चाहे लोकसभा, विधानसभा या हालिया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हों, जनता ने अपेक्षाओं पर खरा उतरने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम छोर तक विकास और प्रशासन पहुंचाना है तथा उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। आपदा की स्थिति पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय पूरा प्रदेश आपदा प्रभावित है और सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है। जिनके घर टूट गए या परिजन खो गए हैं, उन्हें हर संभव सहायता देने का संकल्प लिया गया है। नई जगहों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द काम प्रारंभ होगा, ताकि प्रभावित लोगों को भटकना न पड़े। उन्होंने बताया कि सभी जिलाधिकारियों और विशेषकर पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए गए हैं कि 15 सितंबर तक औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं और मानसून थमते ही गड्ढामुक्त सड़कों का अभियान शुरू कर दिया जाए। आपदा के आंकड़ों को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा सबसे बड़ा सदन है, जहां एक-एक आंकड़े प्रस्तुत किए जाते हैं। मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने सकारात्मक चर्चा से बचने के लिए हंगामा किया, जबकि सरकार हर आंकड़े के साथ तैयार थी। उन्होंने कहा कि जहां-जहां आपदा आई, वहां सरकार ग्राउंड जीरो पर मौजूद रही और पीड़ितों की मदद की। धामी ने विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार आपदा प्रभावित प्रदेश के लिए गंभीर है और हर संभव राहत कार्य किए जा रहे हैं।

बाईट… पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

कल होंगा इंद्रा चौक से डीडी चौक पहले चरण के चौड़ीकरण- सौंदर्यकरण कार्य की शुरुआत- विधायक शिव अरोरा

अधिवक्ता परिषद काशीपुर ईकाई द्वारा अधिवक्ता परिषद स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया