विधायक शिव अरोरा ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियो का अपने कार्यालय पर किया जोरदार स्वागत

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

विधायक शिव अरोरा ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियो का अपने कार्यालय पर किया जोरदार स्वागत

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने नवनियुक्त भाजपा जिला पदाधिकारियों का अपने कार्यालय पर किया जोरदार स्वागत।
विगत दिनों भाजपा प्रदेश संगठन ने उत्तराखंड मे अपनी जिला इकाईयो का विस्तार किया जिसमे ऊधम सिंह नगर जिले की टीम घोषित हुई,
वही विधायक शिव अरोरा ने नवनियुक्त पदाधिकारियो का अपने कार्यालय पर अंगवस्त्र व फूलमालाओ के साथ स्वागत किया ओर प्रदेश संगठन द्वारा दिये गए महत्वपूर्ण दायित्वों के लिये सभी को शुभकामनायें दी, उन्होंने कहा भाजपा की जिला इकाई जिसके माध्यम से पूरे जिले मे सगठन का कार्य चलता है,उस टीम मे आप सभी को जगह मिलता आपको मिले दायित्व की गंभीरता को बताता है, विधायक शिव अरोरा ने सभी से कहा पार्टी सगठन के कार्य को आगे बढ़ाये ओर भाजपा को मजबूत करने का कार्य करे। वह विधायक के रूप मे सदैव हर प्रकार से साथ है ऐसा भरोसा दिया, उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव मे एक वर्ष से थोड़ा जायदा ही समय बचा है ऐसे मे सभी कार्यकर्त्ताओ को कमर कसनी चाहिए ओर इस टीम के कार्यकाल मे 2027 विधानसभा सम्पन्न होगा, निश्चित रूप से केंद्र व राज्य सरकार की रीती नीतियो को घर घर तक ले जाने का कार्य करना है, हमको पूर्ण विश्वास है तीसरी बार भी उत्तराखंड मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी ओर जिसमे सभी कार्यकर्ताओ की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है उन्होंने सभी को उनके अच्छे कार्यकाल व उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनायें दी,
वही पदाधिकारियो ने भी विधायक शिव अरोरा के उत्साहवर्धन से संकल्प लिया की पार्टी हित मे सक्रिय भूमिका के रूप मे अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
स्वागत होने वालों मे जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष शालनी बोरा, कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री गजेंद्र प्रजापति, प्रमोद मित्तल, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, सोशल मीडिया प्रभारी अक्षय गहलोत, आईटी सयोंजक मानस जायसवाल शामिल रहे।

इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, सांसद प्रतिनिधि अनुभव चौधरी, श्वेता मिश्रा, राधेश शर्मा, मनोज मदान, राजेश जग्गा, धीरेश गुप्ता, गिरीश पाल, मुकेश पाल, हरीश भट्ट, जगदीश विश्वास, मनदीप वर्मा, दीपक गोस्वामी, मयंक कक्कड़ सुनील यादव, विकास सागर, एमपी मौर्य, मुकेश रस्तोगी, राजेंद्र राठौर, मोहित कक्कड़, देवी मंडल, रचित सिंह, राजकुमार कोली, चंदा कोली, राज कोली, जीतेन्द्र संधू, जीतेन्द्र मौर्य,निमित्त शर्मा,डंम्पी चोपडा, रचित सिंह, कमल पाल आदि लोग मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

ट्रांजिष्ट कैम्प मे सस्ता गल्ला दुकान का विधायक शिव अरोरा ने किया निरक्षण, लोगो की लम्बी लाइने देख हुऐ नाराज, विधायक बोले ट्रांजिष्ट कैम्प मे बढ़ेगी सस्ता गल्ला की दुकाने, जल्द करेंगे जिला अधिकारी से मुलाक़ात

नई बस्ती बिगराबाग में नि:शुल्क ग्रेपलिंग ट्रेनिंग कैंप आयोजित दिनांक 7 सितम्बर, रविवार को ओसामा स्पोर्ट्स अकादमी नई बस्ती बिगराबाग में नि:शुल्क ग्रेपलिंग ट्रेनिंग कैंप का आयोजन ग्रेपलिंग एसोसिएशन उधम सिंह नगर द्वारा किया गया।