बाईपास चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों ने महापौर से लगाई गुहार -त्यौहारों तक कार्यवाही स्थगित करने और पुनर्वास की मांग

Spread the love

बाईपास चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों ने महापौर से लगाई गुहार
-त्यौहारों तक कार्यवाही स्थगित करने और पुनर्वास की मांग

रूद्रपुर। काशीपुर बाईपास रोड के चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों ने देवभूमि व्यापार मण्डल अध्यक्ष गुरमीत सिंह और भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल के नेतृत्व में नगर निगम महापौर विकास शर्मा से मुलाकात कर राहत दिलाने की गुहार लगाई। इस दौरान व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर त्यौहारों के मद्देनज़र अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को स्थगित करने की मांग की। महापौर ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से वार्ता कर व्यापारियों को राहत दिलाने का आश्वासन दिया।

व्यापारियों ने महापौर को बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए सड़क के मध्य से दोनों ओर 22.5 मीटर की नपाई की जा रही है। इससे बाईपास मार्ग पर वर्षों से कारोबार कर रहे व्यापारियों का भारी नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि व्यापारी सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन वर्तमान समय उपयुक्त नहीं है। आने वाले दिनों में दशहरा, दिवाली, करवाचौथ और गुरुपर्व जैसे बड़े त्यौहार हैं, जिनसे व्यापारियों को कारोबार की उम्मीद है।

व्यापारियों का कहना था कि बाजार इस समय मंदी के दौर से गुजर रहा है। यदि त्यौहारों से ठीक पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होती है तो व्यापारियों की रोज़ी-रोटी पर सीधा संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि चौड़ाई 22.5 मीटर से यथासंभव कम की जाए और जो व्यापारी पूर्ण रूप से विस्थापित होंगे उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।

महापौर विकास शर्मा ने व्यापारियों की समस्याओं को जायज ठहराते हुए कहा कि काशीपुर बाईपास मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही है। इस कारण सड़क चौड़ीकरण आज की आवश्यकता है और यह योजना लंबे समय से लंबित भी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से वार्ता कर प्रभावित व्यापारियों को राहत दिलाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। महापौर ने स्पष्ट किया कि शहर विकास की योजनाओं के साथ-साथ व्यापारियों के हितों की भी सुरक्षा की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

महापौर से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में देवभूमि व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र अरोरा, सुरेन्द्र फुटेला, नरेश सचदेवा, पवन नारंग, राजेन्द्र फुटेला, तारा चन्द्र अग्रवाल, रमेश कुमार, सुनील झाम, विजय कटारिया, अजय कटारिया समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

विधायक शिव अरोरा ने बूथ न. 143 बिगवाड़ा मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन बात कार्यक्रम के 125वे संस्मरण को कार्यकताओ संग सुना

रुद्रपुर। सिडकुल चौक पर सिडकुल उद्योग परिवार की ओर से धूमधाम से आयोजित श्री गणेश महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल शामिल हुए।