रुद्रपुर पुलिस ने दो शातिरों को दबोचा तमंचा, चाकू, नकदी और क्रेटा कार बरामद

Spread the love

रुद्रपुर पुलिस ने दो शातिरों को दबोचा

तमंचा, चाकू, नकदी और क्रेटा कार बरामद

रुद्रपुर। अवैध असलाहों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीती रात कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में साहिल शुक्ला पुत्र सतेंद्र शुक्ला निवासी कालीनगर दिनेशपुर के पास से एक तमंचा 315 बोर और जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि प्रिंस पुत्र गुरनाम सिंह निवासी अर्जुनपुर थाना रुद्रपुर के पास से एक रामपुरिया चाकू मिला। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 19,500 रुपये नकद और बिना नंबर की एक क्रेटा कार भी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया।

बरामदगी

एक तमंचा 315 बोर

एक रामपुरिया चाकू

19,500 रुपये नकद

एक क्रेटा कार (बिना नंबर)

पुलिस टीम

एसआई जीवन अधिकारी

एएसआई अमित कुमार

कांस्टेबल शंकर भट्ट

कांस्टेबल ताजवीर शाही

More From Author

विधायक शिव अरोरा के जन्मदिवस पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब, रामलीला मैदान भूतबंगला, धर्मनगर , ट्रांजिष्ट केम्प क्षेत्र मे आयोजित हुए जनआशीर्वाद कार्यक्रम में हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएं

नामित पार्षदों ने ली शपथ, रुद्रपुर को नंबर वन शहर बनाने का लिया संकल्प  शहरी पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष हेमा जोशी ने दिलाई शपथ  कहा- विकास के रुद्रपुर मॉडल की पूरे प्रदेश में हो रही गूंज

रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई : चोरी की दो मोटरसाइकिलों संग दो शातिर चोर दबोचे

मिशन नव शिखर: नई ऊँचाइयों की ओर  कुमायूँ पुलिस का अभिनव अभियान