सदन बाधित करने पर भाजपाइयो ने जिला अध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व मे फूंका कांग्रेस का पुतला

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

सदन बाधित करने पर भाजपाइयो ने जिला अध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व मे फूंका कांग्रेस का पुतला

रुद्रपुर – गैरसैंण में विधानसभा सत्र बाधित करने पर भाजपाइयों ने कांग्रेस का पुतला फूंका। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व में तमाम भाजपा कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला आग के हवाले किया। भाजपा जिला अध्यक्ष जिंदल ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों ने गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र में अराजकता फैलाई और सदन को बाधित कर दिया। जिसके चलते राज्य का विकास अवरुद्ध हुआ है कई महत्वपूर्ण विषयों पर सदन में चर्चा होनी थी लेकिन कांग्रेसी विधायकों के सदन बहिष्कार के कारण सदन चल नहीं पाया जो कांग्रेसियों के चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक ही मंत्र है की विकास कार्यों को बाधित करना। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा निरंतर विकास कार्यों को गति दे रही है कई आवश्यक बिंदुओं पर विधानसभा में चर्चा की जाती है। लेकिन कांग्रेस के नेताओं को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है जो अब जनता वाली बातें समझ चुकी है इसलिए हर चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब जनता देती है।इस दौरान दर्जामंत्री उत्तम दत्ता, विवेक सक्सेना, पूर्व मेयर रामपाल, अमित नारंग, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मुकेश पाल, तरुण दत्ता , रश्मि रस्तोगी, रोशन अरोरा, सुनील यादव, जीतेन्द्र संधू, भीमसेन, जीतेन्द्र मौर्य,मयंक कक्कड़, साधना शर्मा,परवेज खान, मनीष गोस्वामी, पारस चुघ, सोनू गगनेजा, गिरीश पाल, कमल पाल, राजेंद्र राठौर, राजन राठौर, राजेश गर्ग,मुकेश रस्तोगी,संदीप राव आदि मौजूद थे।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुरु नानक स्कूल फायरिंग केस में पिता गिरफ्तार

सीएम धामी ने विद्युत मंत्री खट्टर से राज्य के विकास को सहयोग मांगा कुंभ 2027 समेत कई विकास के प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा हुई