किच्छा : प्रशासन ने उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्राग फार्म की 1914 एकड़ भूमि पर कब्जा ले लिया।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

किच्छा : प्रशासन ने उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्राग फार्म की 1914 एकड़ भूमि पर कब्जा ले लिया।

इस दौरान प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। जिसके चलते किसी तरह के विरोध का सामना नही करना पड़ा।
1933 में ब्रिटिश सरकार के लीज सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ने किच्छा तहसील की
12 गांव की 5193 एकड़ भूमि प्रागनारायण अग्रवाल को 99 वर्ष की लीज पर दी थी। 1938 में प्राग नारायण अग्रवाल की मृत्यु के बाद भूमि उनके वारिस केएन अग्रवाल व शिव नारायण अग्रवाल के नाम हो गयी।
आजादी के बाद महाराजपुर व श्रीपुर की भूमि विस्थापितों को आवंटित कर दी गयी थी। 1966 में लीज गवर्नमेंट एस्टेट ठेकेदारी अबोलेशन एक्ट के तहत निरस्त कर दी गयी थी। जिसके चलते
4034.03 एकड़ भूमि बची थी। इसमें से एक पक्ष की 1972.75 एकड़ भूमि पर
20/9 /2014 को प्रशासन ने कब्जा में कब्ज ले लिया था। शेष 1914 एकड़ भूमि पर 3 /11/ 2022 को जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार में निहित कर दी गयी थी। परंतु उच्च न्यायालय में स्पेशल अपील के चलते भूमि पर कब्जा नही लिया जा सका था। 13 अगस्त को विशेष अपील को उच्च न्यायालय द्वारा निरस्त कर दिया गया था। जिस पर प्रशासन ने शनिवार एडीएम कौस्तुभ मिश्रा की अगुवाई में भूमि पर कब्जा ले लिया।

More From Author

बंग भवन निर्माण हेतु जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया को शीघ्र अतिशीघ्र करने हेतु विधायक शिव अरोरा ने बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से की मुलाकात दिया लिखित पत्र विधायक बोले बंगाली समाज की कला, संस्कृति व इतिहास पर आधारित होगा ऐतिहासिक भवन का जल्द होगा निर्माण

शनिवार को समय साय 7 बजे इण्डियन पब्लिक स्कूलनि.. स्कूलानि चामुकादे का देवी मंदिर पर भव्य श्री श्याम कृपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रख्याट भजन गापर नरेश सेनी-गुरुग्राम, राधा खुशबू- वृदावन, संजू पागल-हापुड से पहुंचकर श्री श्याम वावा का गुणगान करेगे एवं तमाम धर्माचाय सन्ह महात्मा कार्यक्रम में पहुंचकर आशेविाद प्रदान करेंगे।

आज  हल्द्वानी तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया

उधम सिंह नगर पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया 79 वा स्वतंत्रता दिवस ट्रांजिट कैंप के थाना इंचार्ज और उनकी टीम द्वारा बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया