महापौर ने जलभराव का लिया जायजा हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

Spread the love

महापौर ने जलभराव का लिया जायजा
हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने बुधवार को संजय नगर खेड़ा, जगतपुरा मुखर्जी नगर सहित अन्य जलभराव वाले इलाकों का दौरा कर हालातों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल सहित नगर निगम की पूरी टीम और सिचाई विभाग की टीम भी मौजूद रही। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ितों को हरसंभव सहायता पहुंचाई जाए और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

महापौर ने जलभराव से प्रभावित क्षेत्रें में पैदल भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की इसके साथ ही उन्होंने ट्रैक्टर से भी जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविरों में भी प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। उन्होंने प्रभावित नागरिकों को भरोसा दिलाया कि नगर निगम हर संभव सहायता के लिए तत्पर है और राहत व बचाव कार्यों में पूरी सक्रियता के साथ जुटा है। महापौर ने कहा कि जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम की चार टीमें लगाई गयी हैं। जो लोगों को जलभराव से निजात दिलाने के प्रयास में लगातार जुटी हैं। जो नाले किसी कारणवश बंद हो गये हैं, उन्हें खोलने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। प्रभावित लोगों के लिए तीन स्थानों पर राहत कैम्प लगाए गए है। जहाँ पर भोजन आदि की व्यस्था भी की जा रही है। प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि कल्याणी नदी पर हो रहे अतिक्रमण के चलते हर वर्ष जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा पूर्व में चिन्हीकरण कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जानी थी, लेकिन स्थानीय निवासियों के अनुरोध पर कुछ समय के लिए राहत दी गई थी। अब जब यह समस्या बार-बार विकराल रूप ले रही है, तो इसे स्थायी समाधान की दिशा में ले जाना आवश्यक हो गया है।

महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा कल्याणी नदी को उसके मूल स्वरूप में लाने की योजना तैयार की जा रही है। शासन से स्वीकृति मिलते ही इस योजना पर अमल शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष नगर निगम ने एक माह तक महाअभियान चलाकर नदी की व्यापक सफाई कराई थी। पोकलैंड मशीनों व जेसीबी के माध्यम से की गई सफाई ने इस बार बाढ़ की स्थिति को काबू में रखने में अहम भूमिका निभाई, अन्यथा नुकसान और अधिक हो सकता था।

महापौर ने कहा कि अब समय आ गया है कि कुछ अतिक्रमणकारियों के हित में पूरे क्षेत्र की जनता को बार-बार होने वाली समस्या से मुक्त किया जाए। आने वाले समय में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की ठोस कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में जलभराव और बाढ़ की समस्या से स्थायी रूप से निजात मिल सके।

निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, एसडीएम मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश खटोला, कोतवाल मोहन पांडे भी मौजूद थे।

More From Author

भूतबंगला वाल्मीकि मदिर के बाहर मास फेकने की घटना पर विधायक शिव अरोरा हुऐ आगबबूला, बोले हिन्दुओ के भावनाओं को आहत करने वाले के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही, देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर मे ऐसी घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होंगी, पुलिस के उच्च अधिकारियो से वार्ता कर सख्त कार्यवाही की बात कही

बिगवाड़ा मंडी मे विधायक शिव अरोरा के हस्तक्षेप के बाद 150 फल- सब्जी थोक विक्रेता व्यापारी की बची रोज रोटी 20 वर्ष से मंडी मे कर रहें व्यापार!अब पूर्व की भाति यथास्थिति रहेगी जारी

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप, थीम “खेलोगे तो खिलोगे”, का समापन समारोह हर्ष, उत्साह एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

आजादनगर ओम पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में बाढ़ पीड़ितों लोगो को भोजन उपलब्ध करवा दिया गया है

रमपुरा में उफनती नदी में समाया, समाजसेवी सुशील गाबा, हैप्पी रंधावा एवं पार्षद गिरीश पाल मौक़े पर