Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव कमेटी के गठन के लिए दुर्गा मंदिर परिसर पर दुर्गा पूजा स्थाई कमेटी के अध्यक्ष सरोज मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया

 

। जिसमें सर्वसम्मति से रोहित मंडल को सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए दो दो लोगों के नाम आने से सार्वजनिक दुर्गा पूजा स्थाई कमेटी एवं संरक्षको ने इन दो नामो को अपने पास सुरक्षित रखा गया है। 3 अगस्त को कोषाध्यक्ष महामंत्री की घोषणा की जाएगी इस दौरान उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष रोहित मंडल ने कहा है कि इस बार का दुर्गा पूजा कोलकाता के तर्ज पर उत्तराखंड के दिनेशपुर में भव्य रूप से किया जाएगा पांच दिवसीय दुर्गा पूजा में दिल्ली कोलकाता मुंबई के कलाकार को आमंत्रित कर कार्यक्रमों को भव्य रूप दिया जाएगा।

More From Author

पूर्व विधायक ठुकराल ने हनुमान जयंती पर चढ़ाया चोला रुद्रपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस उपलक्ष्य में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ भूत बंगला स्थित श्री हनुमान मंदिर में मत्था टेका। ठुकराल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

शिव महापुराण कथा के समापन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया।

सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव कमेटी के गठन के लिए दुर्गा मंदिर परिसर पर दुर्गा पूजा स्थाई कमेटी के अध्यक्ष सरोज मंडल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।