हाईकोर्ट के निर्देश पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह द्वारा द्रोणासागर परिसर का निरीक्षण किया

Spread the love

हाईकोर्ट के निर्देश पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह द्वारा द्रोणासागर परिसर का निरीक्षण किया

काशीपुर। हाईकोर्ट के निर्देश पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह द्वारा द्रोणासागर परिसर का निरीक्षण किये जाने पर परिसर में कई धार्मिक स्थल संचालित मिले। इस पर एसडीएम ने धार्मिक स्थल कमेटी संचालकों को नोटिस भेजने के निर्देश दिए। एसडीएम अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार पंकज चंदोला ने आज राजस्व टीम के साथ द्रोणासागर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी मिली और कई धार्मिक स्थलों का कमेटी गठित कर संचालन पाया गया। एसडीएम ने बताया कि परिसर में धार्मिक स्थलों की अवैध संरचना बनाई गई है और इनकी आड़ में कई अवैध काम किए जा रहे हैं। बताया कि परिसर में द्रोणासागर कमेटी के नाम पर भूमिधरी के अलावा बंजर सरकारी भूमि और निजी भूमि भी दर्ज है। इसमें कई धार्मिक संरचनाएं बनी हुई हैं। बताया कि धार्मिक स्थल कमेटी संचालकों को नोटिस भेजकर अभिलेख मांगे जा रहे हैं। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान पूरे परिसर में वाहनों की आवाजाही देखी गई। इस पर एसडीएम ने परिसर में वाहनों की आवाजाही रोकने को बाजपुर रोड स्थित द्वार से द्रोणासागर के अंदर दो साइड से गेट लगाने के निर्देश दिए। इस पर टीम ने काम कर रहे ठेकेदार को अवगत करा दिया है। वहीं टीला रोड पर टूटी दीवारों का भी निर्माण कराया जाएगा।

More From Author

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा हाथों में तिरंगा, दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लेकर सड़कों पर उमड़ा युवाओं का सैलाब

इनवोकॉन के सीईओ तरनजीत सिंह ने निवेश उत्सव में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाक़ात

एक पेड़ मां के नाम के तहत विद्यालय में पौधारोपण मां की स्मृति में चुघ परिवार ने किया बागवाला राजकीय इंटर कॉलेज में पौधारोपण