पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरीः ठुकराल

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरीः ठुकराल

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड के पारंपरिक लोक पर्व हरेला के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने एलायंस कॉलोनी स्थित सार्वजनिक पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर है, जो केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया पर्यावरणीय संकटों से जूझ रही है, तब हमारी लोक परंपराएं हमें प्रकृति के साथ तालमेल बैठाने की प्रेरणा देती हैं। ठुकराल ने कहा हरेला हमें यह सिखाता है कि विकास के साथ-साथ प्रकृति का संरक्षण भी हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। अगर हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, जल और हरियाली देना चाहते हैं, तो प्रत्येक नागरिक को वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल वृक्षारोपण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन पौधों को जीवित रखना और उनका संरक्षण करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे आगे आकर इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें। इस अवसर पर ठुकराल के साथ आनंद शर्मा, ललित बिष्ट, भुवन गुप्ता, शिव कुमार शिब्बू आदि भी मौजूद थे।

More From Author

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा हाथों में तिरंगा, दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लेकर सड़कों पर उमड़ा युवाओं का सैलाब

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार, ऊधमसिंहनगर पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान

पंचायत चुनावों से पूर्व एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध एक्शन : तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद