हल्द्वानी_रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल – परिवार में कोहराम

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

हल्द्वानी_रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल – परिवार में कोहराम

हल्द्वानी – हल्द्वानी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे हुआ। प्राप्त ख़बर के मुताबिक रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आगए। वहीं ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली से काठगोदाम आ रही रानीखेत एक्सप्रेस इंद्रानगर रेलवे फाटक के पास से गुजर रही थी तभी दो युवक पटरी के किनारे चल रहे थे।

सुबह करीब 5 बजे हुए इस हादसे में ट्रेन ने दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों की तत्काल सूचना पर दोनों युवकों को हल्द्वानी रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां से जीआरपी ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान जीशान (20 वर्ष) पुत्र असफर खान निवासी कांटा शनि बाजार रोड, इंद्रानगर की मौत हो गई, जबकि मोहसिन (25 वर्ष) पुत्र अमीर अहमद निवासी उत्तर उजाला को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की गहन जाँच की जा रही है। इस दुखद हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

More From Author

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

रूद्रपुर नैनीताल रोड पर एसजीएडी काम्पलेक्स के सामने आखिरकार वही हुआ, जिसका डर लंबे समय से रूद्रपुर में बना हुआ था। दशको से निर्बाध चल रहे यातायात को विगत चार वर्षों पूर्व डिवाइडर बनाकर जबरन रोका गया,

मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचायाः बत्रा  भाजपा की प्रेस वार्ता में 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, जनकल्याण और सुशासन को बताया सरकार की सबसे बड़ी पहचान

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद उधम सिंह नगर   द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव   सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद में वारंटियो एवं विभिन्न अभियोगों में वांछित अभियुक्त गणों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के आदेश

पंचायत चुनाव के लिए उधम सिंह नगर में किए गए प्रेक्षक नियुक्त, रुद्रपुर, गदरपुर, खटीमा,में इन्हें मिली जिम्मेदारी