जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विकासखण्ड कार्यालय पौड़ी पहुंचकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 की नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का जायज़ा लिया।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विकासखण्ड कार्यालय पौड़ी पहुंचकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 की नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नामांकन हेतु आवश्यक दस्तावेजों की चेकलिस्ट नामांकन खिड़की पर स्पष्ट रूप से चस्पा की जाय, ताकि प्रत्याशियों को दस्तावेजों की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके।

उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी नामांकन केंद्रों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था (कुर्सियां/बेंच), स्वच्छ शौचालय और जल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे प्रत्याशियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर उन्होंने विकासखण्ड कार्यालय में स्थित मतगणना केंद्र (सभागार) एवं स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना केंद्र की ड्राइंग शीघ्र उपलब्ध करायी जाय तथा सभी मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में गणना टेबल लगाये जाएं, ताकि मतगणना प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

बंगाली समाज को सीएम धामी की विशेष सौगात हरिचाँद गुरुचाँद स्मृति छात्रवृति कोष को दी मंजूरी व बंग भाषा को पाठ्यक्रम मे शामिल करने हेतु सचिव विद्यालयी शिक्षा को दिये कार्यवाही के निर्देश!

सैन्यधाम का निरीक्षण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी