उधम सिंह नगर में नए कानूनों के प्रचार-प्रसार हेतु ई-वैन रवाना, एसएसपी  मणिकांत मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी।

Spread the love

उधम सिंह नगर में नए कानूनों के प्रचार-प्रसार हेतु ई-वैन रवाना, एसएसपी  मणिकांत मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी।

एसएसपी उधम सिंह नगर,  मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में, उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा आम जनता को नए कानूनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) से प्राप्त एक ई-वैन को पुलिस कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस ई-वैन में एक उप-निरीक्षक (SI) और एक कांस्टेबल को तैनात किया गया है, जो पूरे जिले में एक महीने के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नए कानूनों का प्रचार-प्रसार करेंगे। विशेष रूप से, भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) जैसे नए कानूनों के बारे में आम जनता को विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर एसपी क्राइम/यातायात सुश्री निहारिका तोमर, एसपी सिटी उत्तम नेगी, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। यह अभियान नए कानूनों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने और उन्हें सरलता से समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

झांसी-लालकुआं के बीच चलेगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सफर में राहत यात्री ट्रेन टिकटयात्रा रेलगाड़ी टिकट

पढ़िए… आज दिन भर की उधम सिंह नगर में मानसून 2025 की पूरी रिपोर्ट