एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति हेतु किए गए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति हेतु किए गए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद ऊधम सिंह नगर में चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान।

नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर आमजन को किया जा रहा है जागरूक।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर  मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आमजन को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशे से होने वाले घातक परिणामों की जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों, युवाओं को नशे की लत से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही नशा मुक्ति को जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आगामी दिनों में भी जारी रहेंगे।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय माने जाने वाले आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी उद्यम सिंह नगर की ओर बगवाड़ा स्थित जिला कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में अपराधियों पर कार्यवाही लगातार जारी। थाना पन्तनगर पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए 04 आदतन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।