वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जसविंदर सिंह मानकिया भाजपा में हुए शामिल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की उपस्थिति में जताया भाजपा नेतृत्व पर विश्वास

Spread the love

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जसविंदर सिंह मानकिया भाजपा में हुए शामिल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की उपस्थिति में जताया भाजपा नेतृत्व पर विश्वास

किच्छा क्षेत्र के वरिष्ठ और प्रभावशाली कांग्रेस नेता ग्राम नजीमाबाद निवासी जसविंदर सिंह मानकिया ने आज अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने सभी नवागंतुकों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
जसविंदर सिंह मानकिया ने कांग्रेस में रहते हुए कई जिम्मेदार पदों पर कार्य किया, जिनमें कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ उधमसिंहनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष, किसान कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष, पूर्व डायरेक्टर मंडी समिति किच्छा, और जिला उपाध्यक्ष (राहुल गांधी और यूथ ब्रिगेड) शामिल हैं।
भाजपा में शामिल होने के बाद मानकिया ने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के जनहितकारी कार्यों से प्रभावित हूं, साथ ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला जी के नेतृत्व, कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को देखकर मैं भाजपा से जुड़ने को प्रेरित हुआ हूं। कांग्रेस में लंबे समय तक सक्रिय रहने के बावजूद वहां लगातार उपेक्षा झेलनी पड़ी, इसलिए आज मैंने यह बड़ा निर्णय लिया है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला ने जसविंदर सिंह मानकिया का स्वागत करते हुए कहा कि जसविंदर सिंह मानकिया जैसे जमीनी और अनुभवी नेता का भाजपा में आना न सिर्फ पार्टी को मजबूती देगा, बल्कि किच्छा क्षेत्र में संगठनात्मक आधार को और सशक्त करेगा। भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं और जनसेवकों का सम्मान होता है। हम सब मिलकर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को लेकर क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वालों में युवा नेता राज सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुनील राय, मंसूर अली, हरि सिंह, बबलू, विकु कुमार, फिरोज अहमद, शंकर दत्त पाठक, कमल जोशी, शतीश जोशी, महेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, बच्चन सिंह समेत दर्जनों अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा की संस्थान इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, ग्रामीण मंडल महामंत्री जितेंद्र गौतम, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंद किशोर, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जय नारायण, कमल फुलारा, क्षेत्र पंचायत सदस्य परमजीत सिंह पम्मा, पूर्व प्रधान परविंदर सिंह, महेंद्र कुमार, सरवन भगत, ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री किसान मोर्चा नारायण पाठक, अंकित पाठक, कमल जोशी, आत्मा परियोजना अध्यक्ष रविकांत वर्मा, डॉक्टर सावन सिंह, राजेंद्र सिंह, राजू चौहान, अजय कुमार अज्जू समेत समस्त ग्रामीण मंडल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार  पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था   क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर  के दिशा-निर्देशन मे  प्रभारी निरीक्षक  के नेतृत्व मे थाना ट्राजिट कैम्प पुलिस टीम द्वारा वाछीत अभियुक्तो के विरुद्द कार्यवाही करते हुए

अपने वादे पर खरे उतरे विधायक शिव अरोरा! ट्रांजिट कैंप चामुण्डा मन्दिर से झील तक जाने वाले दो करोड़ की लागत से बनने वाले मुख्य मार्ग का फीता काटकर किया शुभारम्भ

टीएमयू 21 तक योग के रंगों में डूबा नज़र आएगा