विधायक शिव अरोरा ने विजय लक्ष्मी एनक्लेव मे विधायकनिधि से स्वीकृत हाईमाक्स लाइट का किया लोकार्पण

Spread the love

विधायक शिव अरोरा ने विजय लक्ष्मी एनक्लेव मे विधायकनिधि से स्वीकृत हाईमाक्स लाइट का किया लोकार्पण

रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित विजय लक्ष्मी एनक्लेव में विधायक शिव अरोड़ा ने हाईमाक्स लाइट का लोकार्पण किया, आज सुबह तड़के ही विधायक शिव अरोरा विजयलक्ष्मी एनक्लेव स्थित एक पार्क मे पहुँचे, जहाँ उन्होंने मॉर्निंग वॉक कर रहे हैं स्थानीय लोगों व वहाँ के सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की,
तो विधायकनिधि से स्वीकृत उनके क्षेत्र की बहुत पुरानी मांग हाईमाक्स लाइट का लोकार्पण किया,
इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यहाँ के स्थानीय लोगों की बहुत लंबे समय से एक बड़ी हाईमाक्स लाइट लगाने को लेकर मांग चली आ रही थी, जिसको आज लोकार्पण कर आमजन को समर्पित कर दिया गया, जिससे अब यह क्षेत्र दूधिया रोशनी से चम चमायेगा साथ ही रात्रि के समय में भी लोग पार्क में आवागमन कर सकेंगे व क्षेत्र में भी प्रकाश बना रहेगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा रुद्रपुर विधानसभा में कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा, उनका प्रयास है समग्र रुद्रपुर का चौमुखी विकास हो और क्षेत्र के कोने कोने मे विकास की गंगा पहुंचे।
इस दौरान जीतेन्द्र पंत, विजय बहादुर, सूर्यमणि मिश्रा, अरुण मेहता, सुनील कुमार, दर्शन सिंह, अशोक विश्वास, लाखन सिंह, मुकेश पाल, जीतेन्द्र संधू, मोर सिंह यादव, चंद्रपाल, रमेश पाल आदि लोग मौजूद रहे।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी: विकास शर्मा  महापौर ने वार्ड 20 में सड़क-नाली और वार्ड 36 में शहीद राम कुमार आर्या पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में धनगर समाज द्वारा आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिशन काशीपुर शाखा पेंशनरों की सभी प्रमुख मांगों के संबंध में जानकारी दी