Spread the love

पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के तत्वावधान में 6वीं उत्तराखंड राज्य पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ

दिनांक 1 और 2 जून को जवाहर नवोदय विद्यालय रूद्रपुर में आयोजित 6वीं उत्तराखंड राज्य पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता ओलंपिक पदक विजेता मनोज सरकार जी, पूर्व मेयर रूद्रपुर रामपाल सिंह जी, पूर्व विधायक रूद्रपुर राजकुमार ठुकराल जी, धीरेंद्र मिश्रा जी जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ऊधम सिंह नगर और शैली फुटेला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से किया गया। पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के अध्यक्ष केवल किशन भारती जी भी उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता में ऊधम सिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य अतिथि मनोज सरकार जी ने पेंचक सिलाट खेल की उपलब्धियों को देखकर प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रशंसा की और भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।

पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के हेड कोच और महासचिव बब्लू दीवाकर ने बताया कि इंडोनेशिया की मार्शल आर्ट पेंचक सिलाट में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने लगातार पिछले 6 वर्षों में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोवा राष्ट्रीय खेलों, खेलो इंडिया गर्ल्स लीग, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी, ऑल इंडिया पुलिस गेम्स, एशियन चैंपियनशिप और वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

बब्लू दीवाकर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में करीब 300 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है और स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी सब जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

More From Author

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा हाथों में तिरंगा, दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लेकर सड़कों पर उमड़ा युवाओं का सैलाब

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस उपाधीक्षक संचार (ARO) श्री रेवाधर मठपाल के पदोन्नत होकर अपर पुलिस अधीक्षक संचार (SRO) होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के तत्वावधान में 6वीं उत्तराखंड राज्य पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ