पूर्व केंद्रीय और रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद  अजय भट्ट ने आज तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज स्थित संजय वन चेतना केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

 

पूर्व केंद्रीय और रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद  अजय भट्ट ने आज तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज स्थित संजय वन चेतना केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया

। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर संजय वन को और अधिक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री भट्ट ने पर्यटन सचिव और मुख्य वन संरक्षक इको पर्यटन से दूरभाष पर वार्ता कर संजय वन को और विकसित किए जाने हेतु बजट आवंटित किए जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान, सांसद  भट्ट ने संजय वन की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और उसके सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि पहले संजय वन की हालत उतनी अच्छी नहीं थी, लेकिन उनके प्रयासों से अब इसकी तस्वीर बदलने लगी है। संजय वन जिसमें नक्षत्र वाटिका का सौंदर्यीकरण, चिल्ड्रन पार्क का निर्माण, पुराने भवनों की मरम्मत और पर्यटकों के बैठने के लिए सीटों का निर्माण कार्य शामिल है। इस दौरान भट्ट ने पर्यटन सचिव से भी वार्ता करते हुए 74 लाख रुपए का बजट आवंटन में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि संजय वन में हर्ष बनाई जाए और पर्यटकों को रुकने की व्यवस्था भी की जाए।

 

भट्ट ने बताया कि कुमाऊं की वादियों का लुफ्त उठाने आने वाले पर्यटकों के लिए संजय वन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संजय वन को और सुंदर बनाने के लिए कार्य करें, ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को बेहतर पर्यटन स्थल मिल सके। पर्यटन सचिव से भी इस संबंध में वार्ता की है।
सांसद ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि संजय वन के विकास से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और वन विभाग व शासन को भी अच्छी आमदनी प्राप्त होगी। उन्होंने अधिकारियों से संजय वन को पुनर्जीवित करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव भी मांगा।
इस अवसर पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सांसद श्री भट्ट का यह दौरा संजय वन को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।संजय वन नर्सरी का निरीक्षण भी किया। श्री भट्ट ने कहा कि वह जल्द संजय वन को बेहतर स्वरूप में बदलकर मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी जी से इसका शुभारंभ करवाएंगे। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी और उप जिला अधिकारी सहित जिला पर्यटन अधिकारी व कई अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

*रुद्रपुर। ग्राम सभा बिंदुखेड़ा से दूसरी बार नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान काबल सिंह ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल से उनके आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया।* इस अवसर पर पूर्व विधायक ठुकराल ने काबल सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें पुनः प्रधान चुने जाने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर ठुकराल ने कहा कि ग्राम प्रधान के रूप में जनता की सेवा करना सबसे बड़ा दायित्व है। मुझे विश्वास है कि काबल सिंह ग्राम सभा के विकास कार्यों में पूरी निष्ठा से जुटेंगे और क्षेत्र की अपेक्षाओं पर ऽरा उतरेंगे। कार्यक्रम के दौरान जोगेन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, सुरजीत सिंह बरनाला, बलकार सिंह, आनंद शर्मा, राजू गुप्ता और शिवकुमार शिब्बू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

देखिए…किच्छा के दरऊ में चुनावी रंजिश मे हुआ था गोलीकांड, हत्या कांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश,,दो हत्यारे सलाखों के पीछे, बाकी फरार आरोपी भी जल्द होंगे गिरफ्तारी के शिकंजे में/

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में बड़ी सफलता: 2023 की चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में ऐतिहासिक होगी कांग्रेस की जय हिन्द रैलीः गावा