होली चाइल्ड स्कूल में नव छात्र संघ का गठन (सत्र: 2025-26) ‘‘इनवेस्टिचर सेरेमनी‘‘ (अलंकरण समारोह) कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया।

Spread the love

 

 

होली चाइल्ड स्कूल में नव छात्र संघ का गठन (सत्र: 2025-26) ‘‘इनवेस्टिचर सेरेमनी‘‘ (अलंकरण समारोह) कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया।

 

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि, रूद्रपुर के मेयर, श्रीमान विकास शर्मा जी का स्वागत संस्था के संरक्षक श्री योगराज बत्रा, वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा, एम॰डी॰ श्रीमति पूजा बत्रा, श्री विनय बत्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिंटू दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात् बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना पर भक्तिभावपूर्ण नृत्य एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

नव गठित छात्र संघ में एडवाइजर-प्रगति गाँधी, हेड ब्याय- शिबेन्दु दुबे, हेड गर्ल-अनन्या सक्सेना, डिप्टी हेड ब्याय-विशाल राणा, डिप्टी हेड गर्ल-रिद्धि अरोरा, साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख-आदित्य यादव व राधिका कक्कर, स्पोर्ट्स कैप्टन-आरूल सिंह व आराध्या मिड्ढा, डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन-लक्ष कुमार यादव व सिद्धि अरोरा चयनित किए गए। इसके साथ-साथ ही हाउस कैप्टन, सूचना प्रद्यौगिकी क्लब एवं अनुशासन प्रमुख का भी चयन किया गया।

स्कूल के प्रधानाचार्य श्री मिंटू दुबे ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को पद एवं गरिमा की शपथ दिलाई। कर्तव्य पालन की शिक्षा देते हुए अपने कार्यों को ईमानदारी से करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूद्रपुर के मेयर श्रीमान विकास शर्मा जी ने अपने संदेश में नव निर्वाचित छात्र संघ को बधाई दी एवं कर्तव्यनिष्ठ व निष्पक्ष रूप से कार्य करने प्रेरणा देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी से छात्रों में आत्मविश्वास व नेतृत्व की भावना विकसित होती है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं वे रक्षा एवं प्रोद्योगिकी के अलावा प्रत्येक क्षेत्र में अपना प्रभुत्व स्थापित कर रही हैं।

विद्यालय के वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा ने उपस्थित अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित छात्रसंघ को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा कि छात्र संघ के गठन द्वारा छात्रों में नेतृत्व की भावना विकसित होती और उनका सर्वांगीण विकास होता है।

नवनिर्वाचित छात्र संघ को संस्था के संरक्षक श्री योगराज बत्रा, वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा, एम॰ डी॰ श्रीमति पूजा बत्रा, श्री विनय बत्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिंटू दुबे, उप-प्रधानाचार्य श्री प्रदीप कुमार जोशी व श्रीमति मंजू अधिकारी, कोआर्डिनेटर कु॰ रूचि अरोरा, श्रीमति बिमला बिष्ट एवं जसपाल कौर तथा समस्त विद्यालय परिवार ने हार्दिक बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर तहसील के साथ की समीक्षा बैठक, आमजनमानस से जुड़े विषयो को तेजी से निपटरा करने के दिये निर्देश

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार नशा तस्करों पर कड़े प्रहार लगातार जारी ANTF व कोतवाली रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार