पढ़िए…यहां दो छात्रो की फॉल में डूबने से हुई मौत ,छुट्टी के बक्त नहाने गए थे दोनों छात्र

उधम सिंह नगर /रुद्रपुर दिनेशपुर। घर से छुट्टी के दिन घूमने निकले द्रोण कॉलेज के दो छात्रों की कालाढूंगी नया गांव स्थित कॉर्बेट फॉल में नहाते समय डूबने से मौत हो गयी। एसडीआरएफ ने एक का शव बरामद हो गया है, जबकि दूसरा छात्र लापता है। एसडीआरएफ की टीम ने लापता छात्र को ढूंढने का काफी प्रयास किया।
द्रोण कॉलेज दिनेशपुर के फार्मेसी डिप्लोमा के 31 छात्र-छात्राओं का दल रविवार को छुट्टी पर नैनीताल घूमने के लिए गया था। कॉलेज की प्रिंसिपल हरप्रीत कौर, शिक्षक धीरज कुमार जोशी, संगीता गौतम और मनीषा भौर्याल विद्यार्थियों के साथ थे। उनकी बस जब रूसी बाईपास पर पहुंची तो भारी ट्रैफिक के चलते पुलिस ने बस को वहीं खड़ा करने के लिए कहा। इस पर पूरी टीम ने नैनीताल जाने के बजाय कॉर्बेट फॉल घूमने का फैसला किया। कॉर्बेट फॉल में नहाना प्रतिबंधित है। बावजूद इसके फॉल में भारी संख्या में लोग नहा रहे थे। फॉल के तेज घुमाव में रिंकी मंडल (18) और अभिजीत अधिकारी (19) डूब गए। एसओ राजवीर नेगी ने बताया कि रिंकी मंडल का शव बरामद हो गया है जबकि अभिजीत की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम लगाई गई है।

More From Author

Use a Due Diligence VDR to Organize and promote Your Homework Documents

जानिए…क्यों की थी भाजपा नेता की हत्या,पुलिस ने खुलासा कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार.. पूरी खबर एक क्लिक में